
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic ) को लेकर चर्चा में हैं। यश के साथ नजर आईं कियारा अब एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाकारा को साल 2016 में रिलीज हुई करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ (ki and ka ) के सीक्वल के लिए अप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ‘की एंड का 2’ के लिए कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लेने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पहली फिल्म से अलग और नई होने की बात कही जा रही है। यानी यह पहली फिल्म की कहानी को सीधे आगे बढ़ाने वाली सीक्वल नहीं होगी, बल्कि फ्रेंचाइजी के कॉन्सेप्ट को नए किरदारों और नई कहानी के साथ आगे ले जाने की तैयारी है।
कियारा आडवाणी के लिए यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह हाल ही में ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नजर आई हैं। फिल्म में कियारा ने एक अहम भूमिका निभाई है, इसमें इनके बोल्ड सीन के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘की एंड का 2’ के लिए कियारा ने रुचि दिखाई है, लेकिन अभी उनका इस प्रोजेक्ट से जुड़ना ऑफिशियली तय नहीं मना जा सकता है।
और पढ़ें: Netflix पर छाई 6 एपिसोड की ये इंडियन सीरीज, 40 देशों में मचा रही धूम, क्या आपने देखी?
साल 2016 की ‘की एंड का’ में करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में दोनों ने ऐसे शादीशुदा कपल का किरदार निभाया था, जिनकी सोच पारंपरिक जेंडर भूमिकाओं से बिल्कुल अलग थी। अर्जुन कपूर ने घर संभालने वाले पति और करीना ने करियर पर फोकस करने वाली पत्नी का किरदार निभाया था। नई फिल्म में कियारा के शामिल होने की खबरों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अर्जुन कपूर एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। फिलहाल मौजूद रिपोर्ट्स में नई कहानी पर जोर दिया गया है और कलाकारों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल अब 'घातक' बन घुसकर मारेंगे, इस बड़े डायरेक्टर के साथ बनाएंगे नई मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।