आखिर क्यों ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का यश रखते थे खास ख्याल

Published : Aug 14, 2026, 11:29 PM IST
kiara advani yash

सार

‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट थीं। यश ने बताया कि वह और डायरेक्टर गीतू मोहनदास सेट पर बॉडीगार्ड की तरह कियारा का ख्याल रखते थे। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने पूरी मेहनत और लगन से शूटिंग की।

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में है। मूवी में यश एक बेहद अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। अब फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में यश ने कियारा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा

फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट थीं। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपने काम के प्रति पूरी कमिटमेंट दिखाई और फिल्म की शूटिंग जारी रखी। यश ने बताया कि कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान वह और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। सेट पर उनकी सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा जाता था।

यश और गीतू बन गए थे कियारा के बॉडीगार्ड

यश ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह और गीतू मोहनदास सेट पर कियारा के लिए बाउंसर और बॉडीगार्ड की तरह रहते थे। दोनों लगातार यह सुनिश्चित करते थे कि कियारा को किसी तरह की परेशानी न हो और वह सुरक्षित रहें। यश ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने बेहद मेहनत और लगन के साथ अपना काम जारी रखा। उनके मुताबिक, कियारा का यह कमिटमेंट पूरी टीम के लिए खास था।

कियारा के जज्बे को यश ने किया सलाम

यश ने कियारा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उस मुश्किल दौर में भी पूरी मेहनत से काम किया। उन्होंने कियारा को धन्यवाद देते हुए इस अनुभव को अपने लिए बेहद खास बताया। क्टर की इस बात से साफ है कि ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा की सेहत को लेकर पूरी टीम काफी सतर्क थी और उनके काम के प्रति समर्पण ने सभी को प्रभावित किया।

‘टॉक्सिक’ में अलग अंदाज में दिखेंगी कियारा

‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी का किरदार भी उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है। फिल्म की सामने आई झलकियों में उनका लुक और अंदाज काफी रहस्यमयी और बोल्ड दिखाई दे रहा है। हीं, यश फिल्म में एक्शन से भरपूर भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

और पढ़ें: Hrithik Roshan लिए क्यों इतनी खास बनी War 2, बताईं सभी वजहें

यश के डबल रोल की भी है चर्चा

फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि यश डबल रोल में नजर आएंगे और फिल्म में पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने कई चीजें अभी तक सस्पेंस में रखी हैं। मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: यश की ‘Toxic’ में क्या होगा खास? फिल्म की कहानी हुई लीक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Ansh Collection Day 28: चौथे गुरुवार 'हनुमान अंश' की लंबी छलांग, 100 करोड़ से कितनी दूर?
गेम्स, मस्ती और दोस्ती... Manisha Rani और Prince Narula की जोड़ी ने बढ़ाया शो का मजा