Kiara Advani की 2500 करोड़ क्लब में एंट्री, Toxic से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रचा रिकॉर्ड

Published : Aug 31, 2026, 04:32 PM IST
कियारा आडवाणी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

सार

Kiara Advani Worldwide Collection: कियारा आडवाणी की फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये के पार हो गया है। यह मुकाम उनकी नई फिल्म 'टॉक्सिक' की सफलता से हासिल हुआ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के लिए साल 2026 बेहद खास साबित हो रहा है। एक तरफ उनकी फिल्म टॉक्सिक (Toxic) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ इस फिल्म ने एक्ट्रेस के करियर में एक बड़ा रिकॉर्ड जोड़ दिया है। टॉक्सिक की कमाई के साथ कियारा आडवाणी ने अपने करियर के वर्ल्ड्वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Worldwide Box Office Collection) में 2500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Toxic ने बदली कियारा आडवाणीके करियर की बॉक्स ऑफिस तस्वीर

यश स्टारर Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है। रिलीज के महज चार दिनों में टॉक्सिक ने दुनियाभर में 255.74 करोड़ रुपये Gross Collection कर लिए। इसके साथ ही कियारा आडवाणी की अब तक की सभी थिएटिकल रिलीजेस की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 2501.85 करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी टॉक्सिक से पहले कियारा की फिल्मों का कुल वर्ल्ड्वाइड कलेक्शन 2246.11 करोड़ रुपये था, जिसमें टॉक्सिक के 255.74 करोड़ जोड़ने के बाद यह आंकड़ा 2500 करोड़ के पार निकल गया।

और पढ़ें - 'हनुमान अंश' क्यों हुई हिट? 5 पॉइंट्स में समझें कैसे ₹10 लाख ओपनिंग के बाद Box Office Hit

14 फिल्मों से 2500 करोड़ का सफर

कियारा आडवाणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में Fugly से की थी। इस फिल्म ने Worldwide करीब 17.59 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद MS Dhoni: The Untold Story ने 215.40 करोड़ रुपये का Worldwide Gross किया। इसके बाद Kiara ने Bollywood के साथ-साथ South Cinema में भी काम किया। Bharat Ane Nenu ने 161.45 करोड़ और Vinaya Vidheya Rama ने 94 करोड़ रुपये का Worldwide Collection किया। हालांकि उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट Kabir Singh रहा। शाहिद कपूर के साथ आई इस फिल्म ने दुनियाभर में 368.32 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद Good Newwz ने भी 311.27 करोड़ रुपये का शानदार Worldwide Collection किया।

Kiara की इन फिल्मों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

कियारा आडवाणीके करियर की कुछ बड़ी Worldwide Grossers की बात करें तो लिस्ट काफी दिलचस्प है।

  • Kabir Singh – ₹368.32 करोड़ 
  • Good Newwz – ₹311.27 करोड़ 
  • War 2 – ₹371.26 करोड़ 
  • Bhool Bhulaiyaa 2 – ₹260.49 करोड़ 
  • Toxic – ₹255.74 करोड़ (4 Days) 
  • MS Dhoni: The Untold Story – ₹215.40 करोड़ 
  • Game Changer – ₹185.06 करोड़ 
  • Bharat Ane Nenu – ₹161.45 करोड़ 
  • Jugjugg Jeeyo – ₹135.49 करोड़ 
  • Satyaprem Ki Katha – ₹120.26 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि कियारा आडवाणी ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है, जिसकी फिल्मों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रभाव देखने को मिला है।

और पढ़ें - Daayra Trailer Out: करीना कपूर-पृथ्वीराज की जोड़ी ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर किस राज से उठेगा पर्दा?

War 2 को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रही Toxic

दिलचस्प बात यह है कि वॉर-2 फिलहाल कियारा आडवाणी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 371.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं टॉक्सिक ने सिर्फ चार दिनों में 255.74 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ऐसे में फिल्म की आगे की कमाई यह तय करेगी कि क्या टॉक्सिक आने वाले दिनों में कियारा की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ग्रोसर बन पाती है या नहीं। फिल्म की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए इसका 300 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ना तय माना जा रहा है। रिलीज के बाद फिल्म ने भारत में भी मजबूत प्रदर्शन किया है और हिंदी वर्जन इसकी कमाई में अहम योगदान दे रहा है।

कियारा आडवाणी के लिए बड़ा करियर माइलस्टोन

एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में कियारा आडवाणी ने अलग-अलग भाषाओं और जेनर्स की फिल्मों में काम किया है। Fugly से शुरू हुआ सफर Kabir Singh, Good Newwz, Bhool Bhulaiyaa 2, War 2 और अब टॉक्सिक तक पहुंच चुका है। टॉक्सिक के साथ 2500 करोड़ Worldwide Career Collection का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि कियारा अब सिर्फ बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि उनका नाम बड़े Pan-India Box Office numbers से भी जुड़ चुका है। अब सभी की नजर टॉक्सिक के आगे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। अगर फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रखती है, तो कियारा आडवाणी के करियर के लिए यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajkummar Rao Home: 44 करोड़ का घर, थाईलैंड से लाई बुद्ध की मूर्ति... अंदर से ऐसा दिखता है राजकुमार राव का आशियाना
Daayra Trailer Out: करीना कपूर-पृथ्वीराज की जोड़ी ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर किस राज से उठेगा पर्दा?