8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक

Published : Jan 12, 2026, 07:58 PM IST

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने मोस्ट पॉपुलर सिंगर स्टेबिन बेन से शादी की है। शादी के फंक्शन राजस्थान में हुए। इसी बीच कपल की हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी की फोटोज सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

PREV
18
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने राजस्थान में धूमधाम से शादी की। बता दें कि कपल ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की थी, इसके बाद दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे।

28
नूपुर सेनन से शेयर की वेडिंग फोटोज

नूपुर सेनन ने हिंदू रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने एक के बाद एक 10 फोटोज शेयर की। उन्होंने लिखा- 'तू मेरे कल दा सुकून ते अज्ज दा शुक्र. 11.01.2026.' फोटोज पर बॉलीवुड सेलेब्स दनादन कमेंट्स कर न्यूली वेड्स कपल को बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें... 6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss

38
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की वरमाला

सामने आई वरमाला की फोटो में स्टेबिन बेन और नुपूर सेनन एक-दूसरे को हंसते हुए देखते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुश साफ दिख रही हैं। 

48
बेहद खूबसूरत लगी दुल्हन नूपुर सेनन

शादी के लिए नुपूर सेनन ने चेरी रेड और पीच कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने सिर पर पल्लू भी रखा था। हैवी ज्वेलरी में वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

58
स्टेबिन बेन ने लगाया नूपुर सेनन की मांग में सिंदूर

इस फोटो में देखा जा सकता है कि स्टेबिन बेन अपनी दुल्हन नूपुर सेनन की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कृति सेनन भी दिखाई दे रही हैं।

68
खुश नजर आए स्टेबिन बेन-नूपुर सेनन

शादी की रस्मों को निभाते हुए स्टेबिन बेन-नूपुर सेनन बेहद खुश नजर आए। बता दें कि दोनों ने पहले व्हाइट वेडिंग की थी, लेकिन बाद हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर बंधन में बंधे।

78
नुपूर सेनन की ब्राइडल एंट्री

नुपूर सेनन के ब्राइडल एंट्री खास रही। इसमें बड़ी बहन कृति सेनन उनके साथ नजर आई। नूपुर इस दौरान खुशी में डांस भी करती दिखीं। 

88
स्टेबिन-नूपुर को घरवालों ने दिया आशीर्वाद

शादी की रस्में पूरी होने के बाद स्टेबिन बेन-नूपुर सेनन के घरवालों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान नूपुर-स्टेबिन के पेरेंट्स काफी खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें... National Youth Day: मालामाल हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार किड, जानें एक-एक की संपत्ति

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories