कृष्णा-कश्मीरा के बच्चों से पहली बार मिलीं गोविंदा की पत्नी, क्या खत्म हुई 14 साल पुरानी तनातनी

Published : Apr 30, 2026, 09:15 PM IST
govinda wife meet first time with krushna twins

सार

14 साल की दूरी के बाद कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के बीच सुलह होती दिखी। Laughter Chefs 3 के प्रोमो में उनके बच्चों की सुनीता से पहली मुलाकात का भावुक पल सामने आया, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए।

मुंबई। कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बीच 14 साल से चली आ रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। रियलिटी शो Laughter Chefs India सीजन 3 के नए प्रोमो में यह इमोशनल पल देखने को मिला, जब परिवार एक बार फिर साथ नजर आया।

कृष्णा के जुड़वां बच्चों से पहली बार मिलीं गोविंदा की पत्नी

प्रोमो में कृष्णा को 14 साल बाद सुनीता से दोबारा मिलने को लेकर भावुक होते हुए देखा गया। वहीं सुनीता की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं, जब कश्मीरा उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। बाद में करन कुंद्रा स्टेज पर कृष्णा के जुड़वां बच्चों को लेकर आते हैं। बच्चे दौड़कर सुनीता के पैर छूते हैं और पहली बार उनसे मिलते हैं। यह पल सभी के लिए बेहद खास और भावुक बन जाता है। कृष्णा कहते हैं, “आज पहली बार ये दोनों सुनीता मामी से मिल रहे हैं।” माहौल हल्का करने के लिए कश्मीरा मजाक में कहती हैं, “तुम लोग मम्मी से डरते हो ना? तो आज उनसे मिलो जिनसे मम्मी डरती हैं।” यह एपिसोड 2 मई को ऑनएयर होगा।

फैंस भी हुए इमोशनल

इस प्रोमो को देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहुत प्यारा पल बताया। किसी ने लिखा, “कौन प्याज काट रहा है?” तो किसी ने कहा, “यह शो परिवार को जोड़ने का काम कर रहा है।” कई यूजर्स ने कश्मीरा के मजाकिया अंदाज की भी तारीफ की।

कृष्णा और गोविंदा परिवार के बीच विवाद की कहानी

कृष्णा और उनके मामा गोविंदा के बीच विवाद कई सालों से चल रहा था। बताया जाता है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कृष्णा ने टीवी शो में गोविंदा पर मजाक किया, जिससे उन्हें बुरा लगा। इसके बाद सुनीता आहूजा ने भी दूरी बना ली। मामला तब और बढ़ गया, जब कश्मीरा शाह के एक ट्वीट को सुनीता ने गोविंदा पर निशाना समझा। समय के साथ यह विवाद सार्वजनिक होता गया। कृष्णा ने आरोप लगाया कि जब उनके बच्चे अस्पताल में थे, तब गोविंदा उनसे मिलने नहीं आए। वहीं गोविंदा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए नाराजगी जताई। 2024 में सुनीता ने यह भी कहा था कि वह 'द कपिल शर्मा शो' में नहीं आएंगी अगर कृष्णा और कश्मीरा वहां होंगे।

रिश्तों में आखिर कैसे आई नरमी

जब गोविंदा को गलती से अपने ही पैर में गोली लग गई थी और वह अस्पताल में भर्ती हुए, तब कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि] उस समय उनकी सुनीता से मुलाकात नहीं हो पाई थी। अब ऐसा लग रहा है कि Laughter Chefs India सीजन 3 ने इस लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।

‘लाफ्टर शेफ्स इंडिया सीजन 3’ की खास बातें

यह कुकिंग-बेस्ड रियलिटी शो हरपाल सिंह सोखी और भारती सिंह द्वारा होस्ट किया जा रहा है। शो में अली गोनी, जन्नत जुबेर, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और करन कुंद्रा जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस शो को Colors TV और JioHotstar पर देखा जा सकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ek Din Advance Booking: आमिर खान के बेटे की फिल्म खस्ता हाल, टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा
इंटिमेट सीन में कैसे कंट्रोल खो बैठते हैं कुछ एक्टर्स, सीनियर कलाकार ने सुनाया डरावना किस्सा