“मैं मां बनना चाहती हूं…” शादी से पहले धुरंधर की इस एक्ट्रेस ने बताई दिल की इच्छा

Published : Sep 30, 2026, 09:07 PM IST
krystal Dsouza

सार

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने शादी और मां बनने की प्लानिंग पर खुलकर बात की। बताया कि वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं और एग फ्रीजिंग पर विचार कर रही हैं।

कृति सेनन, ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि भविष्य में मां बनने के लिए उन्होंने एग्ज फ्रीज कराए हैं। अब इस फेहरिस्त में धुरंधर फिल्म में शरारत गाने से फैंस के दिल में राज करने वाली क्रिस्टल डिसूजा का नाम भी जुड़ सकता है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मां बनने और फैमिली प्लानिंग पर बात की और कहा कि चाहती हैं कि वह मां बनें, इसलिए एग फ्रीज कराने पर विचार कर रही हैं।

"शादी करने से ज्यादा मां बनना चाहती हूं"

क्रिस्टल ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा कि भले वह अभी शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं लेकिन उनका मन हमेशा से मां बनने का है। वह चाहती हैं कि उनका बच्चा हो। क्रिस्टल के अनुसार, अगर कोई महिला अभी मां नहीं बनना चाहती है लेकिन आगे चलकर बेबी प्लानिंग करने का प्लान है तो एग फ्रीजिंग सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। वहीं, मां बनने के चाहत ने एक बार फिर से क्रिस्टल की लव लाइफ को हवा दे दी है।

"बच्चा गोद लेने में कोई बुराई नहीं"

क्रिस्टल ने कहा कि मां बनना बेहद सुखद अहसास है। जिन लोगों के खुद के बच्चे नहीं है वह बच्चे गोद ले रहे हैं और मुझे ऐसा लगता कि किसी बच्चे को गोद लेकर उसे बेहतर परिवार और जिंदगी दी जा सकती है। हमारे देश में ऐे कई बच्चे हैं जिन्हें परिवार और अपनेपन की जरूरत है।

"खुद बच्चा चाहती हूं मैं"

बच्चों पर अपनी राय रखते हुए क्रिस्टल ने कहा कि वह फ्यूचर में बेबी प्लानिंग जरूर करेंगी। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे नेचुरली हो। हालांकि अगर किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाता है तो एग फ्रीजिंग सबसे बढ़िया विकल्प है, जिस पर वह विचार कर रही हैं।

बेबी प्लानिंग से पहले शादी की चर्चा !

बेबी प्लानिंग पर क्रिस्टल के बयान ने एक बार फिर उनकी लव लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द मिंगल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं डेटिंग लाइफ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि क्रिस्टल दुबई बेस्ड बिजनेसमैन को डट कर रही हैं, कई बार दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, अभी तक इस बारे में एक्ट्रेस ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

जया बच्चन ने रखी थी 1 शर्त, तब अमिताभ बच्चन-रेखा संग किया सिलसिला में काम
"मैंने बहन के BF को पीटा था..." आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट का बड़ा खुलासा