
सलमान खान की सबसे करीबी दोस्त कुमुद राणे का मंगलवार को निधन हो गया था। दोस्त कुमुद की मौत ने सलमान को पूरी तरह से तोड़ दिया है। कुमुद के अंतिम संस्कार में भाईजान अपने आंसू नहीं रोक पाए। इतना ही नहीं फ्यूनरल में पूरा खान परिवार मौजूद था, इसके अलावा कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। बताया जाता है कि कुमुद और सलमान के बीच कई सालों पुरानी दोस्ती थी, जिसके चलते दोनों अक्सर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ नजर आते थे। हालांकि, कुमुद ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन उनके निधन के बाद उनके परिवार और व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं उनकी फैमिली के बारे में...
लाइमलाइट से दूर रहने वाली सलमान खान की खास दोस्त कुमुद राणे की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री के करीबियों को धक्का लगा है। इसी बीच हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कुमुद की फैमिली में कौन-कौन हैं। वैसे, तो कुमुद की फैमिली की ज्यादा डिटेल रिवील नहीं हुई है, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो पता चलता है कि उनके पति का नाम जग्गी है, लेकिन पूरा नाम क्या है ये जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि वे बिजनेसमैन हैं और सलमान के खास दोस्त हैं। वहीं, उनका एक बेटा है, जिसका नाम कबीर है। कबीर भी सलमान और उनकी फैमिली के काफी करीब है। खान परिवार के बच्चों से कबीर की अच्छी दोस्ती हैं।
ये भी पढ़ें... Kumod Raney Funeral: कुमुद राणे को अंतिम विदाई देते वक्त फफक पड़े सलमान, खान फैमिली समेत उमड़ा बॉलीवुड
बता दें कि सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी कुमुद राणे के निधन से काफी दुखी है। उन्होंने कुमुद को याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में सोहेल ने लिखा- 'आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया, दुनिया में कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता। जग्गी और कबीर के लिए मेरा दिल भर आया है क्योंकि कुमुद ही उनकी जिंदगी का सहारा थी। ऐसे समय में लगता है कि जिंदगी कितनी नाइंसाफी भरी है और इंसान भगवान पर सवाल उठाने लगता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जहां भी हो, खुश रहे। हम उसे हमेशा याद करेंगे'। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। सलमान की बहन अर्पिता खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुमुद के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा- 'प्यारी कुमुद, हमने साथ में जो भी समय बिताया, उसे हम हमेशा याद रखेंगे। तुम्हारा अपनापन, तुम्हारा प्यार और तुम्हारा मजाकिया अंदाज बहुत याद आएगा... हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और मुझे पता है कि तुम हमेशा हम पर नजर रखोगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे'।
रिपोर्ट्स की मानें तो कुमुद राणे एक एंटरप्रेन्योर और दुबई में रेन ब्यूटी बार की फाउंडर थीं। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान मिले थे। प्रोफेशनल सफलता के अलावा, सलमान खान की फैमिली के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। बता दें कि कुमुद ने इस साल की शुरुआत में अपना 60वां जन्मदिन एक शानदार पार्टी के साथ मनाया था, जिसमें सलमान खान सहित उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें... कुमुद राणे और सलमान खान परिवार का क्या था रिश्ता? तस्वीरों से खुले राज, आखिरी पोस्ट आई सामने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।