करोड़पति परिवारों की पहली पसंद है यह महिला, हर महीने करती है लाखों की कमाई!

Published : Jul 21, 2026, 10:58 PM IST
Lalita DSilva celebrity nanny

सार

तैमूर, जेह और राम चरण की बेटी क्लिन कारा की देखभाल करने वाली ललिता डी'सिल्वा का सफर बेहद खास है। जानिए अंबानी परिवार से उनका क्या कनेक्शन है।

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के बच्चों की देखभाल करने वाली ललिता डी'सिल्वा इन दिनों चर्चा में हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह से लेकर राम चरण और उपासना कोनिडेला की बेटी क्लिन कारा तक, कई स्टार किड्स की परवरिश में उनका अहम योगदान रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मी परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की भी वर्षों तक देखभाल की। आइए जानते हैं ललिता डी'सिल्वा की पूरी कहानी।

कौन हैं ललिता डी'सिल्वा?

ललिता डी'सिल्वा एक अनुभवी पीडियाट्रिक नर्स (बाल रोग विशेषज्ञ नर्स) और प्रोफेशनल केयरगिवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई के एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने निजी चाइल्डकेयर की जिम्मेदारी संभाली और पिछले तीन दशक से देश के कई बड़े उद्योगपति और फिल्मी परिवारों के बच्चों की देखभाल करती आ रही हैं।

अंबानी परिवार से कैसे जुड़ा उनका नाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1996 में ललिता डी'सिल्वा को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की देखभाल की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने करीब 11 से 12 साल तक अनंत अंबानी की देखभाल की। आज भी उनका अंबानी परिवार से अच्छा रिश्ता बना हुआ है। अनंत अंबानी के जन्मदिन पर उन्होंने पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "मेरे अनंत को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे। मेरा अनंत अब बड़ा हो गया है। जिस तरह वह जानवरों से प्यार करता है, मैं उसकी दिल से प्रशंसा करती हूं। पशु कल्याण के लिए उसकी मेहनत पर मुझे गर्व है। लव यू अनंत।"

तैमूर और जेह के साथ कैसे बनी पहचान?

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ अक्सर ललिता डी'सिल्वा की तस्वीरें सामने आती थीं। तैमूर की लोकप्रियता बढ़ने के साथ वह हर जगह उनकी सुरक्षा और देखभाल करती नजर आईं। बाद में उन्होंने करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की भी जिम्मेदारी संभाली। इसी वजह से वह सोशल मीडिया और पैपराजी के बीच भी एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

राम चरण और उपासना की बेटी की देखभाल को लेकर क्या कहा?

फिलहाल ललिता डी'सिल्वा राम चरण और उपासना कोनिडेला की बेटी क्लिन कारा की देखभाल कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में परिवार की तारीफ करते हुए कहा, "इस परिवार की हर बात बहुत अच्छी है। अगर मुझे आराम करना होता है तो उपासना मैडम खुद बच्चे की देखभाल करती हैं। अभी मैं यहां हूं और वे लंदन में हैं, इसलिए राम चरण सर और उपासना मैडम अपनी बेटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वे पूरी तरह बच्चों की परवरिश में शामिल रहने वाले माता-पिता हैं।"

क्या सच में लाखों रुपये है उनकी सैलरी?

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ललिता डी'सिल्वा हर महीने 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक कमाती हैं। हालांकि, उन्होंने इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया। उन्होंने यह जरूर माना कि अनुभवी केयरगिवर्स की फीस ज्यादा होती है क्योंकि इस काम में 24 घंटे उपलब्ध रहना, लगातार जिम्मेदारी निभाना और छुट्टियां लगभग न के बराबर होती हैं। दशकों तक अलग-अलग परिवारों के साथ काम करने के बाद ललिता डी'सिल्वा ने अब अपना अनुभव आगे बढ़ाते हुए खुद की केयरगिविंग एजेंसी भी शुरू कर दी है, जहां प्रशिक्षित केयरगिवर्स तैयार किए जाते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yeh Fitoor Tera: स्टार प्लस का नया शो ये फितूर तेरा कब होगा शुरू? TV पर आ रही फ्रेश जोड़ी
मां को याद कर भावुक हुए मनीष पॉल, बोले- 'अब दिल्ली पहले जैसी नहीं रहेगी'