Alpha के साथ रिलीज हुईं 7 फिल्मों का हाल, बॉक्स ऑफिस पर 2 की ग्रोथ की 'अल्फा' से भी ज्यादा

Published : Jul 05, 2026, 01:01 PM IST
Latest-Movies-Box-Office-Collection

सार

3 जुलाई को रिलीज हुई 8 फिल्मों में सिर्फ 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया। 'गट्टा कुश्ती 2' ने भी रफ्तार पकड़ी, जबकि बाकी फिल्में कमाई के मामले में पिछड़ गईं।

बीते शुक्रवार यानी 3 जून को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फ़िल्में रिलीज हुई हैं। इनमें बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की फ़िल्में शामिल हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाय एक्शन थ्रिलर 'अल्फा', हुमा कुरैशी स्टारर क्राइम थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' और विराट कर्ण स्टारर एक्शन एडवेंचर थ्रिलर 'नागबंधम : द सीक्रेट ट्रेजर' के साथ 5 अन्य फ़िल्में भी आईं।लेकिन ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुईं। जानिए किस फिल्म का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल...

1. अल्फा (Alpha)

YRF स्पाई यूनिवर्सल की पहली महिला सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का लीड रोल है। बॉबी देओल इसके विलेन हैं और अनिल कपूर का भी अहम् किरदार है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 9.20 करोड़ और दूसरे दिन 24.3% की ग्रोथ के साथ 11.50 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 20.70 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 37.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें : Alpha Collection Day 2: 'अल्फा' की कमाई में जबरदस्त उछाल, दूसरे कमा डाले इतने करोड़!

2. गट्टा कुश्ती 2 (Gatta Kusthi 2)

इस तमिल रोमांटिक कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोलमे हैं। जबकि उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और काली वेंकट जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं। चेल्ला अय्यावु के डायरेक्शन वाली इस फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन 75.9 फीसदी की ग्रोथ के साथ 4.75 करोड़ रुपये कूट डाले। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 7.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.42 करोड़ रुपये हो गया है।

3. नागबंधम : द सीक्रेट ट्रेजर (Nagabandham - The Secret Treasure)

अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस पैन इंडिया तेलुगु फिल्म में विराट कर्ण लीड रोल में हैं। नभा नतेश, महेश मांजरेकर,जगपति बाबू और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी अहम् भूमिका में हैं। इस एक्शन एडवेंचर थ्रिलर ड्रामा ने 3.40 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 10.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3.05 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म नेट 6.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 8.69 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

4. राव बहादुर (Rao Bahadur)

तेलुगु भाषा की इस साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में सत्यदेव कंचाराना, आनंद भारती, दीपा थॉमस और विकास मुपल्ला जैसे कलाकारों ने काम किया है। वेंकटेश माहा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.61 करोड़ रुपये कमाए थे,जबकि दूसरे दिन 71.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2.76 करोड़ रुपये कूट डाले। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 3.83 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 7.47 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें : YRF स्पाई यूनिवर्स के 5 सबसे अमीर विलेन, नं. 1 वाले के पास 'अल्फा' के बॉबी देओल से 7 गुना दौलत!

5. बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do)

यह बॉलीवुड की एक्शन क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है,जिसमें हुमा कुरैशी का लीड रोल है। उनके साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा,विद्या मालवडे और हिमांशु मलिक जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। नचिकेत सामंत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 48 लाख रुपये और दूसरे दिन मामूली ग्रोथ के साथ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 98 लाख रुपये और ग्रॉस 1.13 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

6. ग्रमायणा (Gramaayana)

यह कन्नड़ भाषा की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन देवानुरु चंद्रू ने किया है। फिल्म में विनय राजकुमार लीड रोल में हैं।उनके साथ मेघा शेट्टी, गोपालकृष्ण देशपांडे, अच्युत कुमार,अरुण सागर और योगेश सामी जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ने पहले दो दिन में 32-32 लाख रुपये कमाए। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 64 लाख रुपये हो गया है।

7. कोका देउता नाती अरु हती 2 (Koka Deuta Nati Aru Hati 2)

इस असमी फैमिली ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन बिश्वजीत बोरा ने किया है। प्रांजल सैकिया, तपन दास, जतिन बोरा, उत्पल दास, प्रीति कोंगना और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म दोदिन 54 लाख रुपये कमा चुकी है।

8. डार्क (Dark

इस तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अजय कार्थी, अर्चना नेत्रण, नटराजन सब्रमणियम, के.भाग्यराज और वीटीवी गणेश जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन कल्याण के. जगन ने किया है। इस फिल्म ने दो दिन में 36 लाख रुपये कमाए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आमिर खान के घर शुरू हुआ शादी का जश्न, अंबानी परिवार समेत पहुंचे मेहमान
आमिर खान की तीसरी शादी, बारिश के बीच गौरी स्प्रैट संग सात फेरों की तैयारी