
Lock Upp Season 2 में 23 जुलाई का एपिसोड इमोशनल मोमेंट्स और तीखी बहसों से भरपूर रहा। एक तरफ शिवांगी जोशी ने एक बार फिर शिल्पा शिंदे पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।
एपिसोड में शिवांगी जोशी ने शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को बार-बार शो में घसीटना गलत है। उन्होंने शिल्पा से कहा कि किसी की निजी जिंदगी पर इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है और इससे उनकी छवि प्रभावित होती है। ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ फेम ने कहा कि आप गंदी सोच की महिला है और आपके अंदर गंदगी भरी है।
विजिटिंग आवर के दौरान अभिनेता धीरज धूपर से मिलने उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा पहुंचीं। उन्होंने धीरज का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन जहां जरूरत हो, वहां अपनी बात मजबूती से रखें। इसी दौरान विन्नी ने उस विवादित चिट्ठी पर भी सफाई दी, जिसे पहले शो में पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि बैग में उन्होंने सिर्फ यह पूछा था कि धीरज ठीक हैं या नहीं। उनका मकसद गेम से जुड़ी कोई जानकारी देना नहीं था, बल्कि एक पत्नी होने के नाते वह सिर्फ उनकी चिंता कर रही थीं। विन्नी ने माना कि यह फैसला भावनाओं में लिया गया था और इसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी है।
विजिटिंग आवर खत्म होने के बाद आकांक्षा चमोला ने पैम से बातचीत में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। जब पैम ने कहा कि उनसे मिलने गौरव खन्ना आए थे, तो आकांक्षा ने साफ कहा कि वह उनसे मिलना ही नहीं चाहती थीं। उन्होंने कहा कि गौरव के आने से उन्हें कोई खुशी नहीं हुई। काश उनके मम्मी-पापा या फिर उनका पालतू कुत्ता मिलने आ जाता, क्योंकि उनके साथ वह ज्यादा सहज महसूस करतीं।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की दोस्ती पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट से गरमाया माहौल
शो की शुरुआत में आकांक्षा चमोला ने दो बड़े खुलासे किए थे। पहला, उन्होंने कहा था कि वह पति गौरव खन्ना से तलाक लेना चाहती हैं। दूसरा, उन्होंने खुद को बायसेक्शुअल (Bisexual) बताया था। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई और फैंस के बीच इस रिश्ते को लेकर लगातार बहस देखने को मिली।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।