
Lock Upp 2 में पहले ही हफ्ते गेम पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। शो में बढ़ते टास्क, रणनीति और आपसी टकराव के बीच अब पहले एलिमिनेशन की घड़ी भी आ गई है। इस बार कुल 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वोटिंग और संभावित एलिमिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। हर खिलाड़ी अपनी जगह बचाने की कोशिश में जुटा है, वहीं दर्शक भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक एलिमिनेशन की घोषणा एपिसोड में जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होगा और कौन दर्शकों के वोटों के दम पर सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
लॉक अप 2 में पहला एलिमिनेशन शनिवार को होने वाला है। हालांकि, खबरों की मानें तो एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले ही उस कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। फराह खान और रितेश देशमुख के साथ कंगना रनोट द्वारा होस्ट किए जाने वाले जजमेंट डे के पहले एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शो से जुड़े सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया है। आपको बता दें कि पहले वीक के लिए 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिनके नाम सूफी मोतीवाल, रियाज अल, माधुरी ग्रोवर, श्रेया कालरा और श्रेष्ठा अय्यर हैं। अंदर की खबर की मानें तो रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेया कालरा को सबसे पहले सेफ घोषित किया गया है। इसके बाद डेंजर जोन में दो कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर बचे हैं। सूत्रों की मानें तो श्रेष्ठा अय्यर का सफर खत्म हो गया और वो लॉक अप 2 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। उनके बाहर होने के बाद अब 14 कंटेस्टेंट रेस में बचे हैं क्योंकि आने वाले वीक में मुकाबला और कड़ा होने वाला है।
Lock Upp 2 के ऑफिशियल एलिमिनेशन एपिसोड जजमेंट डे के दौरान प्रसारित होगा, जिसमें कंगना रनोट कंटेस्टेंट्स से बात करेंगी और पहले वीक में उनके परफॉर्मेंस का रिव्यू करेंगी। बता दें कि फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। शो शनिवार से बुधवार तक स्ट्रीम किया जाता है। शो में इस बार श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, रियाज अली, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, राम कपूर, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी और माधुरी ग्रोवर कंटेस्टेंट्स हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।