
नेटफ्लिक्स पर आने वाले रियलिटी शो व ‘ लॉकअप 2’ (Lock Upp Season 2) में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो में इस बार टीवी और बॉलीवुड एक्ट राम कपूर अपनी हरकतों और बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में हैं। लेटेस्ट एपिसोड (16 जुलाई) में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने खुशी में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के माथे पर किस कर लिया। इस दौरान श्रेया कुछ पल के लिए असहज नजर आईं। वहीं, इसी एपिसोड में राम ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के रिश्ते पर भी खुलकर टिप्पणी की।
‘लॉकअप 2’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचाने के लिए खेले गए टास्क में श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राम कपूर को सेफ कर दिया। टास्क खत्म होने के बाद होस्ट फराह खान ने राम को याद दिलाया कि श्रेया ने दूसरी बार उन्हें एलिमिनेशन से बचाया है। इसके बाद राम कपूर ने श्रेया को धन्यवाद कहते हुए उनके माथे पर किस कर लिया। इस दौरान श्रेया के चेहरे के हावभाव असहज थे। हालांकि शो में श्रेया ने इस पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।
एपिसोड के दौरान राम कपूर ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर्षद, शिवांगी के लिए दिल से खेल रहे हैं, जबकि शिवांगी इस बात को समझते हुए भी गेम में इसका फायदा उठा रही हैं। राम का कहना था कि हर्षद अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं कर रहे, लेकिन उनकी केयर साफ नजर आती है। वो शिवांगी को प्यार करते हैं, जिसका पता उसे हैं। लेकिन हर्षद इसे बोल नहीं पा रहे हैं।
वहीं, फराह खान ने भी हर्षद चोपड़ा से कहा कि उन्हें अपना गेम खुद खेलना चाहिए। फराह ने साफ कहा कि शिवांगी एक मजबूत खिलाड़ी हैं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। उन्होंने हर्षद को सलाह दी कि वह अपनी पहचान के साथ गेम खेलें, न कि किसी दूसरे कंटेस्टेंट के लिए।
'Lock Upp 2' के कई कंटेस्टेंट्स का मानना है कि हर्षद चोपड़ा अपने गेम से ज्यादा शिवांगी जोशी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी वजह से घर के भीतर कई बार इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। हालांकि हर्षद और शिवांगी दोनों कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है।
इसे भी पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....
राम कपूर के किस वाले मोमेंट और शिवांगी-हर्षद पर दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आए। कुछ लोगों ने इसे सामान्य जेस्चर बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने श्रेया की बॉडी लैंग्वेज को देखकर इसे असहज पल बताया। वहीं, शिवांगी और हर्षद की दोस्ती को लेकर भी फैंस लगातार अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
और पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने सरेआम उड़ाया शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का मजाक, वायरल वीडियो देख भड़क उठे लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।