सलमान खान की 'मातृभूमि' पर लगा ब्रेक! जानिए आखिर कहां फंसा हुआ है पेंच?

Published : Jul 04, 2026, 10:30 AM IST
salman khan maatrubhumi release update

सार

सलमान खान की 'मातृभूमि' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBFC ने मूवी का सर्टिफिकेट फिलहाल रोक दिया है, जिससे रिलीज पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'मातृभूमि' एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले ईद रिलीज टलने के बाद अब फिल्म की अगस्त में रिलीज भी मुश्किल नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिलहाल फिल्म का क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नया सस्पेंस पैदा हो गया है। यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है और रिलीज से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विवादों में आ चुकी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या CBFC ने 'मातृभूमि' का सर्टिफिकेट रोक दिया है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का क्लियरेंस सर्टिफिकेट अगले आदेश तक रोक दिया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फिल्म का अगस्त में रिलीज होना भी मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक CBFC या फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि इससे पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को ईद के मौकेपर रिलीज होने वाली थी,लेकिन इसे ऐन मौके पर टालना पड़ा था।

चीन में 'मातृभूमि' को लेकर विवाद क्यों हुआ था?

फिल्म रिलीज से पहले ही चीन में विवादों में आ गई थी। टीज़र सामने आने के बाद चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया था कि फिल्म में गलवान घाटी संघर्ष को तथ्यों से अलग तरीके से दिखाया गया है। इस विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय ने जनवरी में कहा था, "भारत में फिल्मों से जुड़े मामलों को संबंधित प्राधिकरण देखते हैं। विदेश मंत्रालय की इसमें कोई भूमिका नहीं होती।"

'मातृभूमि' की कहानी किस पर आधारित है?

'मातृभूमि', जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान ने कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। सीमा पर डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के दौरान उन्होंने भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था।

वैसे कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा चुका है कि भारत सरकार के दखल के बाद ना सिर्फ फिल्म का टाइटल बदला गया, बल्कि इसकी कहानी में बदलाव करते हुए उससे चीन से जुड़े सदर्भ हटाए गए हैं। यानी अब यह फिल्म सत्यघटित घटना की बजाय फिक्शनल स्टोरी पर बेस्ड होगी। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2 फ्लॉप फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान का बड़ा दांव, पर्दे पर श्रीलीला संग दिखेगी नई जोड़ी!
नीता अंबानी का ऐलान, 1500 बेड का बनेगा मुंबई का सेवनहिल्स हॉस्पिटल