एक और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' 51 दिन बाद भी धमाल मचा रही है तो दूसरी ओर नई-नई आई धार्मिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही डिजास्टर साबित हुई है। जानिए फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ...
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
रामायण की कहानी पर आधारित ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले दिन यह फिल्म सिर्फ 8 लाख रुपए पर सिमट गई। रही-सही कसर दूसरे दिन पूरी हो गई, जहां इसकी कमाई में 50 फीसदी की गिरावट आई। दूसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने लगभग 4 लाख रुपए कमाए। दो दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 12 लाख रुपए पहुंच गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर उसके सीमित शोज का असर भी दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि फिल्म को देशभर में सिर्फ 521 शोज मिले। इसके अलावा फिल्म को रिलीज के दौरान किसी बड़े स्तर के खास शो का फायदा भी नहीं मिला।
36
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ‘द वन’ से हुआ क्लैश
फिल्म की रिलीज ऐसे समय हुई जब बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ भी दर्शकों के बीच मौजूद है। दोनों फिल्मों के जॉनर अलग हैं, लेकिन एक ही रिलीज डेट पर आने के कारण इनके बीच सिनेमाघरों और दर्शकों का मुकाबला स्वाभाविक है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़ 'द वन दो दिन में 17.97 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
अंजलि अरोड़ा ने ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में कौन सा किरदार निभाया?
फिल्म में सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनकी कास्टिंग रिलीज से पहले ही चर्चा में रही थी और इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आए थे। अंजलि ने भी अपनी भूमिका को लेकर हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी थी। अब फिल्म रिलीज होने के बाद उनके किरदार और परफॉर्मेंस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी कहानी का अहम हिस्सा बन गई है।
56
फिल्म में राम और रावण का किरदार कौन निभा रहा है?
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में देव शर्मा राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रावण का किरदार अभिनेता रजनीश दुग्गल ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। रामायण जैसे चर्चित विषय पर बनी इस फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी चर्चा इसकी कास्टिंग को लेकर रही। इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स और कई सीन्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिली।
66
क्या ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी?
पहले दिन की धीमी कमाई और दूसरे दिन की बड़ी गिरावट के बाद अब फिल्म के लिए असली चुनौती आने वाले दिन हैं। चूंकि शुरुआत में इसे सीमित शोज मिले हैं, इसलिए ज्यादा स्क्रीन या बेहतर शो मिलने पर कलेक्शन में बदलाव की गुंजाइश कम ही नज़र आती है। ऐसे में इस फिल्म का डिजास्टर होना तय माना जा रहा है। फिल्म का बजट लगभग 18-20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।