‘महाराजा 2’ हुई कन्फर्म, विजय सेतुपति ने शुरू किया काम, हॉलीवुड में भी बनेगा रीमेक

Published : Sep 20, 2026, 04:04 PM IST
विजय सेतुपति

सार

Maharaja 2 Confirmed: 2024 की हिट फिल्म 'महाराजा' के सीक्वल 'महाराजा 2' की अब तैयारी शुरू हो चुकी है। इसकी पुष्टि खुद विजय सेतुपति ने की है।

साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘महाराजा’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विजय सेतुपति की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘महाराजा’ ने अपनी कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। अब फिल्म के सीक्वल यानी ‘महाराजा 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खुद विजय सेतुपति ने कन्फर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर काम शुरू हो चुका है और डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन उन्हें इसकी कहानी भी सुना चुके हैं।

विजय सेतुपति को कैसी लगी ‘महाराजा 2’ की कहानी?

विजय सेतुपति ने यह खुलासा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाथ्था’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान किया। उन्होंने डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन की जमकर तारीफ की और बताया कि वह ‘महाराजा 2’ की कहानी सुन चुके हैं। विजय ने निथिलन को बेहतरीन डायरेक्टर बताते हुए उनकी राइटिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि निथिलन ने उन्हें हाल ही में ‘महाराजा 2’ की कहानी सुनाई और उन्हें यह कहानी बेहद खूबसूरत लगी। अभिनेता ने यह भी कहा कि निथिलन के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है। हालांकि, अभी मेकर्स ने ‘महाराजा 2’ की पूरी कहानी, स्टारकास्ट, शूटिंग शेड्यूल या रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यानी फिलहाल फैंस को यह इंतजार करना होगा कि सीक्वल में पिछली फिल्म की कहानी को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें - कैटरीना कैफ के सपोर्ट में आए सलमान खान! बिना नाम लिए बोले- ‘तो क्या प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ गया...'

‘महाराजा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया था शानदार प्रदर्शन

विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में विजय ने एक नाई का किरदार निभाया था, जो अपनी गायब हुई डस्टबिन की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचता है। शुरुआत में यह मामला जितना साधारण दिखाई देता है, कहानी आगे बढ़ने के साथ उतने ही चौंकाने वाले राज सामने आते हैं।

फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नट्टी सुब्रमण्यम और सांचना नामिदास जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला और बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया गया। विजय सेतुपति ने फिल्म की सफलता को लेकर भी कहा कि उन्हें फिल्म पर भरोसा था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ‘महाराजा’ इतनी दूर तक पहुंचेगी। फिल्म को चीन में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इसकी इंटरनेशनल लोकप्रियता और बढ़ी।

हॉलीवुड में भी बनेगा ‘महाराजा’ का रीमेक

‘महाराजा 2’ की खबर के साथ ही फिल्म के फैंस के लिए एक और बड़ा अपडेट है। ‘महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक भी तैयार किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने बताया था कि चीन में फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बाद एक हॉलीवुड एजेंसी ने इसके रीमेक राइट्स के लिए मेकर्स से संपर्क किया था। बताया गया है कि हॉलीवुड वर्जन को एक बड़े हॉलीवुड स्टार के साथ तैयार करने की कोशिश चल रही है और यह प्रोजेक्ट अगले साल फ्लोर पर जा सकता है। हालांकि, अभी हॉलीवुड रीमेक की स्टारकास्ट आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर मैथ्यू मैककोनहे की चर्चा जरूर हुई है, लेकिन मेकर्स की तरफ से उनके नाम की पुष्टि नहीं की गई है।

और पढ़ें - नीना गुप्ता ने आर्चना पूरन सिंह को किया था रिप्लेस, लेकिन 22 एपिसोड बाद ही बाहर किया, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड फिल्म में फ्री में काम करने को तैयार हैं विजय

हॉलीवुड रीमेक को लेकर विजय सेतुपति ने भी अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। अभिनेता ने कहा कि अगर उन्हें इस रीमेक में कोई रोल मिलता है तो वह इसके लिए बिना फीस के भी काम करने को तैयार हैं। विजय ने बताया कि जब प्रोड्यूसर ने उन्हें हॉलीवुड रीमेक के राइट्स बिकने की जानकारी दी तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह हॉलीवुड रीमेक में एक फिल्म के लिए फ्री में काम कर लेंगे और अगर उन्हें कोई रोल दिया गया तो वह हॉलीवुड जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हॉलीवुड में काम करना उनकी लंबे समय से इच्छा रही है।

अब एक तरफ ‘महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक इंटरनेशनल लेवल पर बनने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ विजय सेतुपति और निथिलन स्वामीनाथन की जोड़ी ‘महाराजा 2’ के साथ फिर से लौटने वाली है। सीक्वल की कहानी को लेकर विजय की तारीफ ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shah Rukh Khan House: 'जन्नत' से 'मन्नत' कैसे बना शाहरुख का ड्रीम हाउस? बेहद दिलचस्प है कहानी
इन 4 वजहों से सलमान खान और ऐश्वर्या राय का टूटा था रिश्ता? एक्स मिस वर्ल्ड ने लगाए थे ये आरोप