दर्दनाक हादसा : रात 2 बजे दोस्तों संग ट्रिप पर निकला 25 साल का एक्टर, सुबह मिली मौत की खबर

Published : May 28, 2026, 08:28 AM IST
Appi Amchi Collector actor Mahesh Pawar accident

सार

Appi Amchi Collector actor Mahesh Pawar accident: कौन थे 25 साल के एक्टर महेश पवार, जिनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत?  कैसे और कहां हुआ टीवी एक्टर महेश पवार की SUV का एक्सीडेंट?  महेश पवार के साथ कार में और कौन-कौन मौजूद थे? महेश पवार की मौत के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

मराठी टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी शो ‘आप्पी आमची कलेक्टर’ में नजर आ चुके एक्टर महेश पवार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महेश अपने दोस्तों के साथ SUV में सफर कर रहे थे। अम्बेनाली घाट के खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में कुल 8 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे मराठी मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ अम्बेनाली घाट का खौफनाक हादसा?

पुलिस के मुताबिक यह हादसा रायगढ़ जिले के पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड स्थित अम्बेनाली घाट इलाके में हुआ। सभी दोस्त रविवार तड़के करीब 2 बजे दापोली के हरने से निकले थे और सतारा जा रहे थे। लेकिन जब वे तय समय तक नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और बाद में पुलिस से संपर्क किया। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह अम्बेनाली घाट में गहरी खाई के अंदर क्षतिग्रस्त SUV दिखाई दी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद SUV सीधे घाटी में जा गिरी।

हादसे में कौन-कौन बने शिकार?

पुलिस ने मृतकों की पहचान महेश पवार (25), ऋतेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) और अंश चव्हाण (19) के रूप में की है। इनमें ज्यादातर युवक सतारा के रहने वाले थे, जबकि अंश चव्हाण रत्नागिरी से थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “आठ दोस्त यात्रा पर निकले थे, तभी उनका वाहन करीब 1500 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।” उन्होंने बताया कि शवों को निकालने के लिए सात-सात सदस्यों की पांच टीमें बनाई गईं। बचाव अभियान में एनडीआरएफ और स्वयंसेवी रेस्क्यू टीमों की भी मदद ली गई।

कौन थे महेश पवार?

महेश पवार मराठी टीवी शो ‘आप्पी आमची कलेक्शन’ से पहचान बनाने वाले युवा एक्टर थे। कम उम्र में मिली पॉपुलैरिटी के बाद उनका अचानक यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस और इंडस्ट्री दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई कलाकार और दर्शक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Don 3 Controversy: स्क्रिप्ट पसंद थी फिर क्यों छोड़ी शाहरुख खान ने डॉन 3?
Sairaab 5 Major Updates: स्टार प्लस पर कब आएगा सैराब? विदेश में कब-कहां होगा टेलिकास्ट, 5 बड़े अपडेट