मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां जॉयस अरोड़ा दुबई में फंस गई हैं। 3 मार्च की उनकी मुंबई फ्लाइट रद्द हो गई। जॉयस ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइल इंटरसेप्ट होते देखे, लेकिन वे सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा इस वक्त दुबई में हैं। 3 मार्च को उनकी मुंबई वापसी तय थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के चलते उनकी फ्लाइट सस्पेंड कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद हालात बिगड़े।
25
दुबई से उड़ाने क्यों हुईं बंद?
तनाव के बीच ईरान की ओर से जवाबी हमलों की खबरें सामने आईं। बताया जा रहा है कि हमले संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे अमेरिकी सहयोगी देशों को निशाना बनाकर किए गए। इसी वजह से कई उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
35
मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा ने क्या कहा?
जॉयस अरोड़ा ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, "मैं यहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। यह डरावना था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है।" उन्होंने बताया कि हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है।
45
मलाइका और अमृता लगातार अपनी मां के संपर्क में
जॉयस ने बताया कि उनकी बेटियां मलाइका और अमृता मुंबई में हैं और वे जानती हैं कि वह सुरक्षित हैं। बकौल जॉयस, "वे मुझे दिन में तीन से चार बार कॉल करती हैं और लगातार संपर्क में रहती हैं।" फिलहाल कुछ उड़ानें दोबारा शुरू हो रही हैं, जिससे उन्हें जल्द मुंबई लौटने की उम्मीद है।
55
दुबई क्यों गई थीं मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस
जॉयस दुबई अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने गई थीं। 2 मार्च को उनका खुद का भी जन्मदिन था, जिसे परिवार ने वहीं सेलिब्रेट किया। बता दें कि एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी इसी संकट के बीच दुबई में फंस गई थीं, जो अब भारत सुरक्षित लौट चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।