
Manoj Tiwari Marriage: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर अपनी शादी के लुक को लेकर चर्चा में हैं। 55 साल की उम्र में वह दूल्हे के अंदाज में नजर आए, तो उनकी पत्नी सुरभि तिवारी लाल रंग की खूबसूरत ब्राइडल साड़ी में किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लगीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, इस नजारे को देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि मनोज तिवारी ने दूसरी बार शादी कर ली है, तो जानिए क्या है पूरा मामला?
मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आ रहे हैं। शो के एक वेडिंग स्पेशल एपिसोड के लिए दोनों ने दूल्हा-दुल्हन का पारंपरिक लुक अपनाया। इसी दौरान उनके शादी वाले वीडियो सामने आए। पैपराजी के सामने दूल्हे के अंदाज में पोज देते हुए मनोज तिवारी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आज मेरी शादी है सुरभि के साथ।" उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया। नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- Uorfi Javed New Look: पैपराजी के सामने उर्फी जावेद ने फाड़े कपड़े, फिर दिखाया नया हॉट अवतार!
इस खास शूट के पीछे मनोज तिवारी ने एक दिलचस्प वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि जब उनकी असल शादी हुई थी, तब देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था। ऐसे में शादी के दौरान तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए कोई कैमरामैन मौजूद नहीं था। अब रियलिटी शो के इस खास एपिसोड के बहाने दोनों को एक बार फिर शादी के जोड़े में सजने और साथ में यादगार तस्वीरें खिंचवाने का मौका मिला।
इस मौके पर सुरभि तिवारी ने कढ़ाई वाली लाल ब्राइडल साड़ी पहनी। हैवी नेकलेस, झुमके, मांग टीका, नथ और ब्राइडल मेकअप ने उनके लुक को खास बनाया। वहीं मनोज तिवारी भूरे और सुनहरे रंग की कढ़ाई वाली धोती-कुर्ता ड्रेस में नजर आए। क्रीम रंग की पगड़ी और शॉल ने उनके पारंपरिक दूल्हे वाले अंदाज को पूरा किया।
ये भी पढ़ें- Prince William:धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम, करण जौहर ने किया खास स्वागत; 'शावा-शावा' पर झूमे डांसर्स
मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की शादी 26 अप्रैल 2020 को हुई थी। यह मनोज तिवारी की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी रानी तिवारी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी रीति तिवारी हैं। सुरभि से उनकी दो बेटियां हैं। इस तरह शादी के करीब छह साल बाद दोनों का यह वेडिंग लुक सिर्फ एक टीवी शूट नहीं, बल्कि उनकी अधूरी रह गई शादी की तस्वीरों वाली याद को खूबसूरत बनाने का भी मौका बन गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।