Mirzapur The Movie Collection Day 3: तीन में 100 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', रविवार को की इतनी कमाई

Published : Sep 06, 2026, 11:27 PM IST
Mirzapur-The-Movie-First-Sunday-Collection

सार

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। खासकर पहले वीकेंड में भी फिल्म ने ऐसे ही संकेत दिए। आलम यह है कि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है।

'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की दिलचस्पी पर उठ रहे सवालों का जवाब अब बॉक्स ऑफिस ने दे दिया है। रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है और खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे मास सेंटर्स में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा उछाल आया, जबकि तीसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। इस प्रदर्शन ने वेब सीरीज से निकली फिल्मों को लेकर बनी धारणा को भी चुनौती दी है और मेकर्स के लिए आगे की राह काफी मजबूत कर दी है।

'मिर्जापुर द मूवी' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

शुक्रवार को फिल्म ने भारत में करीब 25.75 करोड़ रुपए नेट के साथ खाता खोला। शनिवार को कमाई में 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन करीब 32 करोड़ रुपए पहुंच गया। अब तीसरे दिन भी फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 12.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की और 36 करोड़ रुपए कूट डाले। तीन दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपए हुआ तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'मिर्ज़ापुर द मूवी' की तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

'मिर्ज़ापुर द मूवी' तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 11,338 शोज में दिखाई गई। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.49 फीसदी से ज्यादा रही। फिल्म की सुबह से रात तक की ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही :-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शो37.92%
दोपहर के शो75.23%
शाम के शो80.31%
रात के शोNA
ओवरऑल64.49%

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का कलेक्शन?

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' ने तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट से लगभग 7 करोड़ रुपए कमाए। तीन दिन में फिल्म ने विदेशों में लगभग 20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 132.35 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट में कौन-कौन है?

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में हैं। जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह बबलू पंडित का किरदार संभाला है। वहीं रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी कहानी का हिस्सा हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोविंदा की बर्बादी की दुआ मांगने मंदिर-दरगाह जाती थी एक महिला! सालों बाद खुला चौंकाने वाला राज
यूपी की अफीम माफिया से भिड़ेंगी बिपाशा बसु? इस वेब सीरीज में 6 साल बाद दिखेंगी ‘बिल्लो रानी’