मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई, जानें कौन है होने वाला दामाद और कब है शादी?

Published : Jun 15, 2026, 06:42 PM IST
mithun chakraborty daughter dishani engagement who is myles mantzaris marriage ceremony wedding date and more

सार

Mithun Chakraborty Daughter Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का नाम क्या है? मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने किससे सगाई की है और क्या करता है उनका होने वाला दामाद? कब है मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की शादी?

बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर बैंड बाजा बजने की तैयारी है। बता दें कि उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। दिशानी ने अपनी सगाई की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इन रोमांटिक सगाई की तस्वीरें देखकर फैन्स काफी खुश है और लगातार बधाई दे रहे हैं। दिशानी में सगाई के साथ अपनी शादी की डेट भी रिवील कर दी है। आइए, जानते हैं मिथुन की बेटी की वेडिंग डिटेल...

शादी के बंधन में बंधने जा रही मिथुन चक्रवर्ती की बेटी

बॉलीवुड वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। स्टार किड ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की है। इंस्टाग्राम पर ये खुशी की खबर शेयर करते हुए दिशानी ने सोमवार को प्रपोजल की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। एक फोटो में माइल्स को घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है। एक और तस्वीर में दिशानी अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि लास्ट फोटो में कपल एक-दूसरे को रोमांटिक किस करते हुए दिखे। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "06.12.2026 . जिंदगीभर का साथ, जो अब तक का सबसे आसान फैसला रहा है।" इस घोषणा ने फैन्स और शुभचिंतकों का ध्यान खींचा। सेलिना जेटली के साथ दिशानी के भाइयों ने भी उनकी पोस्ट लाइक करते हुए बधाई दी।

 

कौन है मिथुन चक्रवर्ती का होने वाली दामाद

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की सगाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनका होने वाला दामाद कौन है और क्या करता है। बता दें कि दिशानी ने माइल्स मैंटजारिस से सगाई की है। उनके इंस्टा बायो के हिसाब से वे एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। आपको बता दें कि कपल ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन सगाई की तस्वीरों ने उनके खास पलों की झलक दिखाई और फॉलोअर्स को खुश कर दिया। बात दिशानी की करें तो वे मिथुन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं। इस कपल के दिशानी को मिलाकर चार बच्चे हैं, इसमें तीन बेटे मिमोह, उश्मे, नमाशी हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'लगान' के सेट पर बाघा को मिली विदेशी जीवनसाथी, लेकिन करियर पर भारी पड़ी सुपरहिट फिल्म
दीपिका कक्कड़ की तबीयत फिर बिगड़ी? इम्यूनोथेरेपी के बाद आई बड़ी अपडेट