दावा: मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी पति-पत्नी की तरह रहे, इंडस्ट्री को थी इस बात की खबर

Published : Jun 27, 2026, 11:51 AM IST
mithun chakraborty sridevi relationship rumours lived like husband wife claims senior journalist know the story

सार

Mithun Chakraborty Sridevi Relationship Rumours: मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर क्या दावा किया जा रहा है? क्या मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने शादी की थी? क्या मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्ते की चर्चा पूरे बॉलीवुड में थी? 

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ निजी रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाएं होती थीं। 80 के दौर में दोनों अपने करियर के शिखर पर थे और दोनों के रिश्ते को लेकर दशकों तक कई तरह की बातें होती रही हैं, जिनमें गुपचुप शादी से लेकर बाद में अलग होने तक की अटकलें शामिल हैं। हालांकि मिथुन या श्रीदेवी में से किसी ने भी कभी अपनी शादी की बात सार्वजनिक रूप से नहीं मानी, लेकिन सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने अब इन दावों को फिर से उठाया है। आइए, जानते हैं दोनों के रिश्तों को लेकर ज्योति वेंकटेश ने क्या दावा किया...

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच क्या रिश्ता था

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे थे, उतना ही वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। एक बार फिर दोनों के आपसी रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है, हालांकि, श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो हिंदी रश से बातचीत करते हुए सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने दावा किया कि दोनों एक्टर्स ने कुछ समय के लिए साथ में घरेलू जीवन बिताया था। उन्होंने कहा- "अगर आप पूछे कि क्या उनके बीच करीबी रिश्ता था, तो असल में वे करीब तीन महीने तक शादीशुदा कपल की तरह साथ रहे थे।" एक आउटडोर शूट को याद करते हुए ज्योति ने बताया कि उन्होंने उस दौर को खुद देखा था। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मिथुन का एक आउटडोर शूट था, जिसमें मैं भी गया था। श्रीदेवी कभी सेट पर नहीं आती थीं। वो अपने कमरे में ही रहती थीं, लेकिन सबको पता था कि वे दोनों साथ हैं।"

मिथुन चक्रवर्ती- श्रीदेवी से जुड़ा मजेदार किस्सा

सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने उस समय मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुई एक मजेदार बातचीत का भी जिक्र भी किया। उन्होंने बताया- “मिथुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। मैंने उनसे मजाक भी किया था। मैंने कहा था- 'मिथुन सर, अब तो आपने तमिल सीख ही ली होगी।' वो तुरंत समझ गए कि मैं किस तरफ इशारा कर रहा हूं और बोले, 'प्लीज मुझसे तमिल में बात मत करो। बस ये पूछो कि मैं कैसा हूं।' जाहिर है उनका इशारा श्रीदेवी की तरफ था।” जब ये पूछा गया कि रिश्ता क्यों खत्म हुआ, तो ज्योति ने बताया- "उनके बीच तालमेल की प्रॉब्लम थीं। साथ ही उस समय श्रीदेवी का स्टारडम बहुत बड़ा था। मिथुन एक सफल एक्टर थे, लेकिन श्रीदेवी एक बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थीं।" उन्होंने आगे कहा- "उससे पहले मिथुन कई रिश्तों में रह चुके थे, इसलिए लोगों को लगता था कि रिश्ते के मामले में उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।" हालांकि, वेंकटेश ने बताया कि योगिता बाली के साथ मिथुन की शादी आखिरकार कामयाब रही। जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक से तलाक के बाद योगिता बाली से शादी की तो बहुत से लोगों को यकीन नहीं था कि ये शादी टिकेगी लेकिन उनकी शादी को कई साल हो चुके हैं। उनके तीन बेटे और एक गोद ली हुई बेटी है।"

मिथुन और श्रीदेवी ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने कभी अपनी शादी की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके रिश्ते के बारे में अफवाहें सबसे पहले 80 के दशक के आखिर में सामने आईं। लंबे समय से चल रही खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात 80 के दशक की शुरुआत में फिल्म जाग उठा इंसान के सेट पर हुई थी, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी के रोमांस में बदल गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों ने 1985 में गुपचुप शादी की थी और 1988 तक साथ रहे थे। हालांकि, उस समय मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। कहा जाता है कि इस कथित रिश्ते की वजह से मिथुन और योगिता की शादी में भी काफी मुश्किलें आ गई थीं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि जब श्रीदेवी को अहसास हुआ कि मिथुन अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे, तो उन्होंने ये रिश्ता खत्म कर दिया। बाद में 1996 में उन्होंने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। कपल की 2 बेटियां है और दोनों ही एक्ट्रेस हैं। श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

1 लाख किराया, फिर भी 30 मंज़िल सीढ़ियों से चढ़ा एक्टर, वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
न बीवी, न बच्चे, न पैरेंट्स, शाहरुख़ खान के पॉकेट में हमेशा रहती यह एक तस्वीर!