
एंटरटेनमेंट डेस्क। 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा का कहना है कि सनोज मिश्रा ने फिल्म के सेट पर कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मोनालिसा ने यह खुलासा एर्नाकुलम में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक घटना तब हुई जब वह 18 साल की भी नहीं थीं।
मोनालिसा ने रोते हुए कहा, "सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान नहीं हैं। उन्होंने सेट पर कई बार मेरे साथ गलत बर्ताव किया। मुझे गलत तरीके से छुआ। मैंने अपने घर वालों को सनोज मिश्रा के छूने के बारे में बताया था, लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैंने परिवार में सबको यह बात बताई, पर कोई भी मेरे साथ नहीं था। वे यह कहकर बात टाल गए कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब था।"
मोनालिसा के मुताबिक, यह घटनाएं नेपाल और देहरादून में हुईं। उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा सच को छिपाने के लिए बेवजह के विवाद खड़े कर रहे हैं। मोनालिसा ने यह भी कहा, "सनोज मुझे किसी भी तरह से जीने नहीं दे रहे हैं। वह 'लव जिहाद' जैसी बातें इसलिए कर रहे हैं ताकि मैं ये सब बातें किसी को न बताऊं।" मोनालिसा ने बताया कि वह सनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रही हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके पति फरमान भी उनके साथ मौजूद थे।
बता दें कि दो हफ्ते पहले ही मोनालिसा और फरमान की शादी हुई थी। दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए तिरुवनंतपुरम आए थे। तब मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।