छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर 6 फ़िल्में: 3 आ चुकीं, एक हुई बंद तो 2 धमाका करने को तैयार!

Published : Apr 26, 2026, 07:40 AM IST

छत्रपति शिवाजी महाराज ना सिर्फ भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि कई फिल्मों में भी उनकी कहानी को शामिल किया जा चुका है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 6 फिल्मों के बारे में, जिनमें वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर फोकस किया गया....

PREV
16
1. तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर

10 जनवरी 2020 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने सूबेदार तान्हाजी मालुसरे और शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

26
2.पावनखिंड

यह मराठी फिल्म है, जो 18 फ़रवरी 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन दिगपाल लंजेकर ने किया है। चिन्मय मांडेकर ने इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Star Cast Fees: 100 CR की 'राजा शिवाजी' का सबसे महंगा एक्टर कौन, किसे कितनी रकम मिली?

36
3. शेर शिवराज

मराठी भाषा में बनी यह फिल्म 22 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में चिन्मय मांडेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज और मुकेश ऋषि ने अफज़ल खान का रोल किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

46
4. राजा शिवाजी

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है। रितेश देशमुख इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज और संजय दत्त अफजल खान का रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Salman Khan Look: 'राजा शिवाजी' में कैसा होगा सलमान खान का लुक? वायरल हुआ पोस्टर

56
5. प्राइड ऑफ़ भारत : छत्रपति शिवाजी महाराज

यह अपकमिंग फिल्म है, जिसमें कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कर रहे हैं। संदीप सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, मराठी, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

66
6. छत्रपति शिवाजी महाराज बायोपिक

'OMG 2' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अमित राय ने इस फिल्म का ऐलान किया था, जिसमें शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल करने वाले थे। लेकिन बदकिसमती से यह फिल्म बंद हो गई। जुलाई 2025 में खुद अमित राय ने इसके ठंडे बस्त्ते में जाने का ऐलान किया था

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories