मुगल-ए-आजम से धुरंधर: 7 दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-7 फिल्में

Published : Aug 23, 2026, 07:55 PM IST
highest grossing Bollywood movies

सार

मुगल-ए-आजम से धुरंधर तक, जानिए 7 दशकों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों, उनके बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी कहानी।

Highest Grossing Bollywood Movies: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक फिल्में आई हैं। इनमें 60 के दशक में आई मुगल-ए-आजम से लेकर 2026 में आई धुरंधर पार्ट 1 और 2 तक कई फिल्में शामिल हैं। इन मूवीज की खासियत ये है कि न सिर्फ इनकी कमाई अपने बजट से कई गुना ज्यादा रही, बल्कि ये लंबे समय तक दर्शकों को थिएटर की खिड़की तक लाने में कामयाब रहीं। आइए जानते हैं हर एक दशक की 7 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी के बारे में।

मुगल-ए-आजम

दशक- 1960

बजट- 1.5 करोड़

कमाई- 16.5 करोड़ (5.5 करोड़ भारत में, 11 करोड़ विदेशों में)

यह फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। के आसिफ के डायरेक्शन में बनी मुगल-ए-आजम को आज भी इसके भव्य सेटों, बेहतरीन संगीत के लिये याद किया जाता है। फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर ने काम किया है।

शोले

दशक- 1970

बजट- 3 करोड़

कमाई- 35 करोड़

शोले अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में शुमार है। 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई इस मूवी को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया। इस मूवी में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान और जगदीप ने काम किया है।

डिस्को डांसर

दशक- 1980

बजट- 2 करोड़

कमाई- 100 करोड़

‘डिस्को डांसर’ 1982 में रिलीज हुई एक म्यूजिकल-डांस फिल्म थी, जिसने मिथुन चक्रवर्ती को देशभर में सुपरस्टार बना दिया। फिल्म का निर्देशन बबीबर सुभाष ने किया था और संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था। फिल्म में मिथुन पर फिल्माया ‘जिमी जिमी आजा’ गाना भारत के अलावा पूरी दुनिया में मशहूर हुआ।

हम आपके हैं कौन

दशक- 1990

बजट- 6 करोड़

कमाई- 128 करोड़

1994 में रिलीज हुई ‘हम आपके हैं कौन..!’ हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फैमिली फिल्मों में गिनी जाती है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने फिल्म को खास पहचान दिलाई। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें प्रेम और निशा के किरदार में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई।

3 इडियट्स

दशक- 2000

बजट- 55 करोड़

कमाई- 460 करोड़

‘3 इडियट्स’ 2009 में रिलीज हुई ऐसी फिल्म है, जिसने दोस्ती, पढ़ाई और करियर को लेकर भारतीय युवाओं की सोच पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी ‘Five Point Someone’ से प्रेरित थी, जिसे चेतन भगत ने लिखा था। हालांकि फिल्म में किताब की कहानी और किरदारों में कई बदलाव किए गए थे।

दंगल

दशक- 2010

बजट- 70 करोड़

कमाई- 2200 करोड़

‘दंगल’ 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है। महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता-बबीता की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी शानदार सफलता हासिल की। फिल्म के लिए आमिर खान ने पहले महावीर सिंह के मोटे और उम्रदराज किरदार का लुक अपनाया। इसके बाद फिल्म के युवा हिस्सों के लिए उन्होंने काफी वजन घटाकर बेहद फिट बॉडी बनाई।

धुरंधर और धुरंधर 2

दशक- 2020

बजट- 255 करोड़

कमाई- 1350+1852 करोड़ (3202 करोड़ वर्ल्डवाइड)

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को निर्देशक आदित्य धर ने स्पाई-एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर बनाया। पहली फिल्म 2025 में और इसका सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसकर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की कोशिश करता है। मूवी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नजर आए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'एक रात का कितना लोगी?' कौन है 'मिर्जापुर' की एक्ट्रेस, जिससे गंदी डिमांड कर रहे लोग
21 साल बाद अजय देवगन बनेंगे विलेन, हॉरर फिल्म Griha Pravesh में होगा ऐसा रोल