
मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को 'लीव इंडिया' (भारत छोड़ो) नोटिस थमा दिया है। पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पास अमेरिका का पासपोर्ट है। इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
सोमैया ने मीडिया से बातचीत में इमरान खान पर 'राजनीतिक कट्टरपंथ' दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इमरान ओसीआई कार्ड वाले अमेरिकी नागरिक हैं, फिर भी उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होकर अपने दर्जे का गलत फायदा उठाया।
उन्होंने कहा, "भारत के लोग इमरान खान का यह राजनीतिक कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं कर सकते जो वह अपने हालिया प्रवास के दौरान दिखा रहे हैं। वह ओसीआई कार्ड रखने वाले एक अमेरिकी नागरिक हैं, फिर भी उन्होंने अपने दर्जे का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की है। हमने आज पुलिस को उनके बर्ताव को लेकर सारे सबूत दे दिए हैं। इसमें प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके भाषण और पुरानी टिप्पणियां शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।