नाना पाटेकर एक दिन में पी जाते थे 60 सिगरेट, फिर एक मौत ने बदल दी पूरी कहानी!

Published : Oct 10, 2026, 08:01 AM IST
Nana Patekar Smoking Habit

सार

दिवंगत दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर 56 साल की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे। एक करीबी की बात ने उन्हें अचानक यह आदत छोड़ने पर मजबूर किया। जानिए पूरी कहानी।

नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस और बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। लेकिन एक समय ऐसा था, जब वह रोज करीब 60 सिगरेट पीते थे। 56 साल की उम्र तक चली इस आदत को उन्होंने अचानक छोड़ दिया था। अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि एक सुबह उन्होंने खुद से कहा कि अब और सिगरेट नहीं पीनी। बाद में उन्होंने यह भी बताया कि एक करीबी महिला की बात ने उन्हें अपनी आदत पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर किया। आमिर खान और प्रियदर्शन को भी उन्होंने धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी थी।

नाना पाटेकर रोज कितनी सिगरेट पीते थे?

नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने ‘अंकुश’, ‘वेलकम’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘टैक्सी नंबर 9211’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके अभिनय को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हालांकि, फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नाना की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें सिगरेट पीने की भारी लत थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 56 साल की उम्र तक वह रोजाना 60 सिगरेट पीते थे। बाद में उन्होंने इस आदत को पूरी तरह छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के निधन को 'शैतान की मौत' कह घिरीं तनुश्री दत्ता! अब सपोर्ट में उतरीं 2 बॉलीवुड गर्ल

नाना पाटेकर ने अचानक स्मोकिंग छोड़ने का फैसला क्यों लिया?

इंटरव्यू में नाना ने बताया था कि उन्होंने करीब 2007-08 में धूम्रपान छोड़ दिया था। उनके मुताबिक, यह फैसला किसी लंबी प्लानिंग का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक सुबह अचानक उन्होंने सिगरेट छोड़ने का निश्चय कर लिया। उन्होंने कहा था, “यह अचानक हुआ। एक सुबह मैं उठा और बस कह दिया, ‘अब और सिगरेट नहीं।’” उस वक्त नाना फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ ‘कमाल धमाल मालामाल’ में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रियदर्शन को भी सिगरेट छोड़ने के लिए समझाया। नाना के मुताबिक, उन्हें खुशी हुई जब प्रियदर्शन ने उन्हें बताया कि वह सचमुच धूम्रपान छोड़ने जा रहे हैं।

किस करीबी की बात से नाना पाटेकर ने सिगरेट छोड़ दी?

2015 के इंटरव्यू में नाना ने अपनी आदत छोड़ने के पीछे का एक भावुक अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त की पत्नी, जिन्हें वह बहन से बढ़कर मानते थे, ने अपना इकलौता बेटा खो दिया था। उस दौरान नाना को खांसी आ रही थी और महिला ने उनसे एक ऐसी बात कही, जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया नाना ने कहा था, “मैं 56 साल की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीता था। लेकिन फिर मैंने उन्हें फेंक दिया और धूम्रपान छोड़ दिया। मेरे एक दोस्त की पत्नी, जो मेरे लिए बहन से बढ़कर हैं, ने अपना इकलौता बेटा खो दिया था और मुझे खांसी आ रही थी। तब उन्होंने कहा, ‘अब मुझे और क्या-क्या देखना बाकी है?’” उनकी इस बात का नाना पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने महसूस किया कि उनकी आदत से उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है और आखिरकार सिगरेट छोड़ दी।

यह भी पढ़ें :'सुशांत को परेशान कर मार डाला', तनुश्री दत्ता ने बड़े आरोप के साथ नाना पाटेकर मौत को बताया चमत्कार!

नाना पाटेकर का निधन कब और कैसे हुआ?

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, वह गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की ओर से मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रेखा की निजी जिंदगी का बड़ा सच! हनीमून पर पति की वो असलियत जान रह गई थीं हैरान
Drishyam 3 Collection Day 8: 8वें दिन कितने कमा ले गई 'दृश्यम 3', क्यों खतरे में है सनी देओल का रिकॉर्ड