साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर खबर है कि वे सलमान खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में सलमान ने इस फिल्म को कन्फर्म भी किया है। इसी मौके पर आपको नयनतारा के करियर की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। आइए, जानते हैं डिटेल में…
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक नयनतारा, शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। नयनतारा कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। जानते हैं उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में…
26
1. फिल्म जवान
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की सबसे कमाऊ फिल्म 2023 में आई जवान है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। बता दें कि मूवी का बजट 300 करोड़ था और इसने 1152 करोड़ का बिजनेस किया था। ये ब्लॉकबस्टर रही थी।
2019 में आई थलापति विजय के साथ वाली नयनतारा की फिल्म बिगिल, उनकी दूसरी सबसे कमाई मूवी है। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही थी।
46
3. फिल्म साई रा नरसिम्हा रेड्डी
नयनतारा की फिल्म साई रा नरसिम्हा रेड्डी 2019 में रिलीज हुई थी। मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ वाली इस फिल्म का बजट 200 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस 248 करोड़ कमाए थे। हालांकि, ये मूवी फ्लॉप रही थी।
56
4. फिल्म दरबार
2020 में आई नयनतारा की फिल्म दरबार में रजनीकांत लीड रोल में थे। इस मूवी को 175 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसने 238 करोड़ का बिजनेस किया था। ये हिट रही थी।
66
5. फिल्म विश्वास
2019 में आई नयनतारा की फिल्म विश्वासम ब्लॉकबस्टर रही थी। अजीत कुमार के साथ इस फिल्म ने 187 करोड़ का कारोबार किया था। बता दें कि इसका बजट 85 करोड़ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।