Nayyi Navelli Teaser: रोंगटे खड़े कर देता है 131 मिनट का टीजर, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार

Published : Sep 10, 2026, 02:26 PM IST
Nayyi Navelli teaser Yami Gautam

सार

यामी गौतम की हॉरर मिस्ट्री ‘नई नवेली’ का टीजर रिलीज हो गया है। नई दुल्हन के चुड़ैल होने के शक से शुरू हुई कहानी में दिखेगा रहस्यमयी और फैंटेसी ट्विस्ट।

यामी गौतम जल्द ही एक ऐसे किरदार में नजर आने वाली हैं, जो उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है। उनकी आने वाली फिल्म 'नई नवेली’ का टीजर रिलीज हो चुका है और इसमें हॉरर, रहस्य, कॉमेडी और फैंटेसी का अनोखा मेल देखने को मिला है। करीब डेढ़ मिनट के टीजर में एक परिवार के भीतर नई दुल्हन को लेकर ऐसा शक पैदा होता है, जो धीरे-धीरे कहानी को सुपरनैचुरल दिशा में ले जाता है। खास बात यह है कि फिल्म खुद को सिर्फ डरावनी कहानी तक सीमित नहीं रखती, बल्कि पारिवारिक मनोरंजन के साथ पागलपन और रहस्य का तड़का भी देने का वादा करती है।

‘नई नवेली’ टीजर में यामी गौतम का किरदार क्या है?

टीजर की शुरुआत परिवार की बैठक से होती है, जहां एक शख्स अपनी भाभी मोहिनी को लेकर बात छेड़ता है। दबाव पड़ने पर वह कह देता है कि उसे लगता है मोहिनी डायन है। इसके बाद उसे थप्पड़ पड़ता है और जमकर डांट भी मिलती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि टीजर मोहिनी के भीतर सच में किसी अलौकिक शक्ति की मौजूदगी का इशारा करता है। मोहिनी को हवा में तैरते हुए भी दिखाया गया है। इसी दौरान वह कहती हैं, “मैं नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत खा जाती हूं।” इसके बाद उनका अंदाज फिल्म के रहस्य को और गहरा कर देता है। वह लोगों से एक छोटी-सी गुजारिश भी करती हैं- “थोड़ा बड़ा सोचिए।”

'नई नवेली' के टीजर पर फैंस का क्या रिएक्शन आया?

टीजर सामने आते ही फैंस ने यामी के नए अवतार पर एक्साइटमेंट जताया। एक फैन ने लिखा, “यामी मैम, आपकी हर फिल्म को लेकर हमेशा सुपर एक्साइटेड रहता हूं… अब बेसब्री से इंतजार है।” दूसरे ने कहा, “ये भी कोई कहने वाली बात है… आपकी फिल्म हो और हम न देखें, ऐसा कैसे हो सकता है।” एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें मौजूदा दौर की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में गिना और अलग-अलग तरह के किरदार चुनने की तारीफ की।

‘नई नवेली’ में ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तुम्बाड’ का कनेक्शन क्या है?

मेकर्स ने इसे ‘फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर’ बताया है, जिसमें ‘तनु वेड्स मनु’ जैसा पागलपन और ‘तुम्बाड’ जैसी रहस्यमयी दुनिया के टकराने का दावा किया गया है। यामी ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “देवियों और सज्जनों, मोहिनी की तरफ से एक छोटी-सी गुजारिश…। ” फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो और एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार का है। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सारा अली खान ने पार्टी में 'उसे' धक्का दिया था? ओरी ने पटौदी खान की बेटी पर लगाया 'इल्जाम'
लगातार फ्लॉप फिल्मों से बीच साउथ एक्ट्रेस छोड़ेगी हैदराबाद! जानिए कहां होगा नया ठिकाना