Neelam Kothari Luxury House: नीलम कोठारी का क्लासी और लग्जरी घर किसी ड्रीम होम से कम नहीं है। 5 शानदार तस्वीरों में देखें उनके आलीशान आशियाने का खूबसूरत इंटीरियर, मॉडर्न डेकोर और रॉयल स्टाइल। वे यहां पति समीर सोनी और बेटी अहाना के साथ रहती हैं।
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी अपने शानदार फैशन सेंस और एलिगेंट लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनका मुंबई वाला आलीशान घर भी उनकी पर्सनैलिटी की तरह क्लासी और बेहद लग्जरियस है। मॉडर्न इंटीरियर, खूबसूरत फर्नीचर, सॉफ्ट कलर और स्टाइलिश डेकोर एलिमेंट्स उनके आशियाने को प्रीमियम लुक देते हैं।
25
नीलम कोठारी के घर की सजावट
नीलम कोठारी के घर का हर कोना आराम और एलिगेंस का बेहतरीन मेल दिखाई देता है। लिविंग एरिया से लेकर डाइनिंग स्पेस और सजावट तक हर चीज बेहद सोच-समझकर डिजाइन की गई है। उनके घर की झलकियां फैंस का ध्यान खींचती हैं।
35
नीलम कोठारी के घर का बालकनी एरिया
नीलम कोठारी के घर का सबसे खास हिस्सा बालकनी एरिया है। उन्होंने अपने घर की बालकनी को एक रूम की तरह बदल लिया है। यहां वाइट सोफा रखा है। खिड़की से ताजा हवा भी आती है।
45
नीलम कोठारी के घर का स्पेशल TV रूम
नीलम कोठारी ने अपने घर के एक छोटे से कमरे को टीवी रूम बनाया है। बताया जाता है कि ये कमरा पहले बेडरूम हुआ करता था। इस रूम में डार्क ग्रे कलर के सोफे और दीवार पर शानदान पेंटिंग लगी हुईं हैं।
55
नीलम कोठारी का किचन
नीलम कोठारी का किचन भी शानदार है। यहां सामान रखने के लिए बड़े-बड़े केबिनेट हैं। साथ ही बर्तन साफ करने की मशीन भी है। किचन के प्लेटफॉर्म पर छोटे गमलों में पौधे भी लग रखे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।