
नेटफ्लिक्स (Netflix) गेमिंग फ्रेंचाइजी को मनोरंजन के नए फॉर्मेट में पेश करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। What's on Netflix की 29 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 13 कन्फर्म वीडियो गेम अडॉप्टेशन पर काम चल रहा है। आइए जानते हैं इन प्रोजेक्ट्स के बारे में।
पबजी (PUBG) के फैंस के लिए यह बड़ी खबरों में से एक है। नेटफ्लिक्स इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम पर लाइव-एक्शन सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट से हॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर डोनाल्ड ग्लोवर (Donald Glover) जुड़े हैं। वह सीरीज में लेखन, निर्देशन, एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन और अभिनय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
यूबीसॉफ्ट (Ubisoft) की फेमस गेम फ्रेंचाइजी असैसिन्स क्रीड (Assassin’s Creed) पर Netflix लाइव-एक्शन सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अक्टूबर 2026 में पूरी हो चुकी है। इसमें टोबी वॉलेस (Toby Wallace), लोला पेटिक्रीव (Lola Petticrew), नोमी रैपेस (Noomi Rapace) और क्लेस बैंग (Claes Bang) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फेमस वीडियो गेम बायोशॉक (BioShock) पर भी Netflix फिल्म बना रहा है। इसका निर्देशन फ्रांसिस लॉरेंस करेंगे, जिन्हें 'द हंगर गेम्स' (The Hunger Games) और 'आई एम लीजेंड' (I Am Legend) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की मशहूर गेम फ्रेंचाइजी गियर्स ऑफ वॉर (Gears of War) पर भी फिल्म बनाई जा रही है। इसका निर्देशन डेविड लीच (David Leitch) करेंगे, जबकि जॉन स्पैह्ट्स (Jon Spaihts) इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे ग्रह की होगी, जहां लोकस्ट (Locust) नाम के खतरनाक जीव इंसानियत के अस्तित्व के लिए खतरा बन जाते हैं। इस संकट से लड़ने की जिम्मेदारी मार्कस फीनिक्स (Marcus Fenix) के नेतृत्व वाली डेल्टा स्क्वॉड (Delta Squad) पर होगी।
ब्लिजार्ड (Blizzard) की मशहूर गेम फ्रेंचाइजी डियाब्लो (Diablo) पर Netflix एनिमेटेड सीरीज बना रहा है। सितंबर 2026 में ब्लिजकॉन (BlizzCon) के दौरान कंपनी की प्रेसिडेंट जोहाना फेरीज (Johanna Faries) ने इस प्रोजेक्ट के दोबारा डेवलपमेंट में आने की पुष्टि की थी।
और पढ़ें: Gajab Raat movie review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन क्या कहानी रखती है बांधकर?
सेगा (SEGA) के मशहूर आर्केड गेम क्रेजी टैक्सी (Crazy Taxi) पर Netflix फिल्म बनाने जा रहा है। सितंबर 2026 में Netflix और SEGA के बीच हुई साझेदारी के तहत इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया था। फिल्म को कॉमेडी और एक्शन के अंदाज में तैयार किया जाएगा। इसकी कहानी गेम की तरह तेज रफ्तार टैक्सी ड्राइविंग और रोमांच से भरी होगी।
फेमस कार्ड गेम मैजिक: द गैदरिंग (Magic: The Gathering) पर Netflix एक एनिमेटेड सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट की कमान टेरी मैटलस (Terry Matalas) संभाल रहे हैं, जबकि पैट्रिक ओसबोर्न (Patrick Osborne) इसके निर्देशक हैं।
मार्शल आर्ट्स गेम सिफू (Sifu) पर भी Netflix फिल्म बना रहा है। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स की होगी, जो अपने गुरु की हत्या का बदला लेना चाहता है। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसका दोबारा जीवित होने वाला कॉन्सेप्ट है। कहानी के मुख्य किरदार के पास एक ऐसा ताबीज है, जिसकी मदद से मौत के बाद वह दोबारा जिंदा हो सकता है। लेकिन हर बार लौटने पर उसकी उम्र बढ़ जाती है।
सेगा (SEGA) के एक और गेम स्ट्रेंजर दैन हेवन (Stranger Than Heaven) पर Netflix फिल्म बनाने जा रहा है। इसकी कहानी 20वीं सदी के शुरुआती जापान में सेट होगी। समें एक विदेशी व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी, जो गरीबी से निकलकर याकूजा (Yakuza) की दुनिया में अपनी पहचान बनाता है और आगे चलकर मनोरंजन जगत का बड़ा नाम बन जाता है।
मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Netflix क्लैश ऑफ क्लैन्स (Clash of Clans) और क्लैश रॉयल (Clash Royale) की दुनिया लेकर आ रहा है। इन दोनों गेम्स पर आधारित एनिमेटेड सीरीज को मई 2025 में हरी झंडी मिली थी और इसका प्रोडक्शन जारी है।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम्स में शामिल माइनक्राफ्ट (Minecraft) पर Netflix एक नई एनिमेटेड सीरीज तैयार कर रहा है। इसमें गेम की दुनिया तो होगी, लेकिन कहानी नए किरदारों के साथ आगे बढ़ेगी।
सोनिक द हेजहॉग (Sonic the Hedgehog) पर Netflix एक और एनिमेटेड सीरीज बनाने जा रहा है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर 'सोनिक प्राइम' (Sonic Prime) के तीन सीजन आ चुके हैं। नई सीरीज खासतौर पर छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसमें कॉमेडी, एक्शन और भावनात्मक कहानियों का मेल होगा।
इस लिस्ट का सबसे अलग प्रोजेक्ट ओवरकुक्ड (Overcooked) है। यह एक लोकप्रिय कुकिंग वीडियो गेम है, जिसे अब Netflix रियलिटी कुकिंग शो के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसमें गेम की तरह किचन में होने वाली भागदौड़, समय की चुनौती और खाना बनाने का रोमांच असल दुनिया में देखने को मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।