अक्टूबर को पहले हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर घमासान दिखने वाला है। पहले गुरुवार और शुक्रवार को एक-दो नहीं, बल्कि 35 से ज्यादा फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। जानिए 1 और 2 अक्टूबर को कौन-कौन सी फ़िल्में रिलीज हो रही हैं...
यह अजय देवगन की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट है। फिल्म की टीम का दावा है कि यह इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट भी होगी। अजय देवगन के साथ फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।
26
2.प्रेम कीटाणु (Prem Keetanu)
जॉनर : रोमांटिक कॉमेडी
रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2026
यह 2024 में रिलीज हुई मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'प्रेमालू' की हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म का डायरेक्शन गिरीश एडी ने किया था और नेल्सन और ममिता बैजू इसमें लीड रोल में दिखे थे। रीमेक में वीर पहाडिया और आफिया सैयद का लीड रोल है। फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है।
36
3.बट्टा (Baththa)
जॉनर : एक्शन ड्रामा
रिलीज डेट : 1 अक्टूबर 2026
यह तमिल भाषा की फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति लीड रोल में हैं और उनके साथ लिजोमल जोस की भी अहम् भूमिका है। फिल्म का डायरेक्शन बालाजी तरनीतरन ने किया है।
46
4. संचारी (Sanchaari)
जॉनर : फंतासी ड्रामा
रिलीज डेट : 1 अक्टूबर 2026
तेलुगु सिनेमा की इस फिल्म में निविन पॉली, अंजलि और सूरी जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर राम हैं। यही फिल्म तमिल में Yezhu Kadal Yezhu Malai नाम से 1 अक्टूबर को ही रिलीज हो रही है।
56
5.द सागा ऑफ़ राष्ट्रीय राइफल्स (The Saga of Rashtriya Rifles)
जॉनर : एक्शन वॉर ड्रामा
रिलीज डेट : 1 अक्टूबर 2026
हिंदी सिनेमा की इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह, उर्वशी रौतेला, मनीष वाधवा और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन मंजूर अहमद तेली और भूपिंदर शाही का है।
66
1 और 2 अक्टूबर को ये फ़िल्में भी रिलीज हो रहीं
मिस्टर भारत (रोमांटिक कॉमेडी) : 1 अक्टूबर 2026 (तमिल, तेलुगु
डोरेमोन : कैसल ऑफ़ द अंडरसी डेविल (एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी) :2 अक्टूबर 2026 (हिंदी, तमिल और तेलुगु)
डिस्क्लेमर : फिल्मों की सूची और रिलीज डेट बुक माय शो से ली गई है। एशियानेट न्यूज़ हिंदी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।