Upcoming OTT Releases: हॉरर, रोमांस, रियलिटी, फरवरी में OTT पर आ रहीं ये 11 फ़िल्में-सीरीज

Published : Feb 01, 2026, 07:30 AM IST

फ़रवरी 2026 में OTT प्लेटफॉर्म पर कई फ़िल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने को मिलेंगी। इनमें कुछ रियलिटी सीरीज हैं, कोई हॉरर सीरीज है तो किसी फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का है। नज़र डालिए फ़रवरी 2026 की OTT रिलीज पर.…

PREV
16
1. The 50 (रियलिटी सीरीज)
  • OTT पर कब से देखें : 1 फरवरी 2026
  • OTT पर कहां देखें : JioHotstar

शो में 50 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें रिद्धिमा पंडित, मनीषा रानी, डिनो जेम्स, प्रिंस नरूला, निक्की तंबोली, दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, करण पटेल और फैसल शैख़ उर्फ़ मिस्टर फैसू शामिल हैं। फराह खान इस शो को होस्ट कर रही हैं।

26
2. Death Whisperer 3 (थाई हॉरर फिल्म)
  • OTT पर कब से देखें : 4 फरवरी 2026
  • OTT पर कहां देखें : Netflix

अक्टूबर 2025 में यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब यह फिल्म OTT पर तहलका मचाने जा रही है।

36
3. The Raja Saab (तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म)
  • OTT पर कब से देखें : 6 फरवरी 2026
  • OTT पर कहां देखें : Jio Hotstar

यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास का लीड रोल है। उनके साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे। 9 जनवरी 2026 को मारुति दासारी निर्देशित यह फिल्म थिएटर्स में आई थी और डिजास्टर रही थी। OTT पर फिलहाल यह तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध होगी।

46
4. Parasakthi ( तमिल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म)
  • OTT पर कब से देखें : 7 फ़रवरी (संभावित)
  • OTT पर कहां देखें : ZEE5

सुधा कोंगरा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और डिजास्टर रही। शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन और श्रीलीला जैसे कलाकारों ने फिल्म में काम किया है।

56
5. The Bluff (अमेरिकी स्वैशबकलर एक्शन थ्रिलर फिल्म )
  • OTT पर कब से देखें : 25 फरवरी 2026
  • OTT पर कहां देखें : Amazon Prime Video

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है।

66
ये 6 फ़िल्में और सीरीज भी फ़रवरी में OTT पर आ रहीं
  1. The Lincoln Lawyer Season 4(अमेरिकी लीगल ड्रामा) : 5 फरवरी 2026(Netflix)
  2. The Museum of Innocence (तुर्किश रोमांटिक ड्रामा सीरीज) : 13 फ़रवरी ( Netflix)
  3. My Penguin Friend (अमेरिकी बायोग्राफिकल फैमिली एडवेंचर फिल्म) : 16 फरवरी 2026 (Netflix)
  4. The Night Agent Season 3(अमेरिकी एक्शन थ्रिलर सीरीज) : 23 फरवरी 2026 (JioHotstar)
  5. Bridgerton Season 4 Part 2(अमेरिकी अल्टरनेटिव हिस्ट्री रेजेन्सी रोमांस ड्रामा) : 26 फरवरी 2026 (Netflix)
  6. Monarch : Legacy of Monsters Season 2(अमेरिकी मोंस्टर सीरीज ) : 27 फरवरी 2026 (Apple TV+)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories