
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में पैपराजी के लिए पोज करते देखा गया, जहां उनका कैजुअल लेकिन बोल्ड लुक लोगों का ध्यान खींच रहा था। निया ने व्हाइट क्रॉप्ड टी-शर्ट के साथ ढीली ब्लैक लो-राइज जॉगर्स पहनी थीं। उनके लुक में ब्लैक बालमैन बैग ने लग्जरी टच जोड़ा, जबकि खुले बाल और कॉनवर्स स्नीकर्स ने इसे स्पोर्टी अंदाज दिया। तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग भड़क रहे हैं तो कई उनके मजे ले रहे हैं।
अंधेरी में स्पॉट हुईं निया शर्मा ने व्हाइट क्रॉप्ड टी-शर्ट को ढीली फिटिंग वाली ब्लैक लो-राइज जॉगर्स के साथ पेयर किया था। पैंट्स की कमर नीचे की तरफ थी और उनके ब्लैक इनर लेयर का कमरबंद नजर आ रहा था। इस डिटेल ने उनके सिंपल कैजुअल लुक को थोड़ा एड्जी और मॉडर्न बना दिया। निया ने इस आउटफिट के साथ ब्लैक Balmain बैग कैरी किया, जिससे उनके स्ट्रीट स्टाइल में लग्जरी टच भी जुड़ गया। एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे थे, जिन्हें सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया गया था। पैरों में उन्होंने Converse स्नीकर्स पहने, जिससे पूरा लुक स्पोर्टी और सहज नजर आया। कुल मिलाकर निया का आउटफिट कैजुअल फैशन और बोल्ड स्टाइल का मिक्स था।
निया शर्मा को लो-राइज जॉगर्स में देख एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "इंडियाज सुपरमैन।" एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, "चड्डी दिखाना ज़रूरी है ना।" एक यूजर ने पूछा है, "क्या है ये?" एक यूजर ने चिंता जताई, "सोसाइटी के लिए डेंजरस।" एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, "लोगों कोई कोई कुछ नहीं कहना। अभी यही कोई और लेडी हो यही बोलेंगे माहौल खराब कर रही है।" एक यूजर ने लिखा है, “दीदी आपकी पैंट नीचे खिसक गई…ऊपर चढ़ाओ ना….सब देख रहे हैं।”
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, "जंगल जंगल पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है।" एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है, "अरे दोनों में एक कुछ ही पहन लेती बेशरम।" एक यूजर ने लिखा है, "कपड़े ही मत पहनो ना...उतना क्यों तकलीफ देते हो बॉडी को।" एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “ऊपर कर लो।” वहीं दूसरे यूजर ने सवालिया अंदाज में कमेंट किया, “लेकिन क्यों? इनके पैंट्स ऊपर नहीं होते क्या।” एक यूजर का कमेंट है, “अस्तगफिरुल्लाह बेशरम कहीं की।”
निया शर्मा का बोल्ड फैशन और स्टेटमेंट एक्सेसरीज के प्रति लगाव कोई नई बात नहीं है। वह पहले भी अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने संकेत दिया है कि फैशन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग से वह खास परेशान नहीं होतीं।
निया शर्मा की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में है। उनका नाम सिकंदर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के निया के मालदीव वेकेशन के दौरान साथ नजर आने की खबरों के बाद डेटिंग की अटकलों ने जोर पकड़ा था। निया ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें सिकंदर सिंह की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाए कि शायद निया ने अपने कथित रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि, निया शर्मा ने अभी तक सिकंदर सिंह के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।