निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अपनी इंटरफेथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। कपल ने धर्म से ज्यादा इंसानियत को अहम बताया और ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चे होंगे तो वे हिंदू धर्म को मानेंगे या मुस्लिम धर्म को। पढ़ें रिपोर्ट..
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात ‘बिग बॉस मराठी 5’ के दौरान हुई थी। शो में साथ नजर आने के बाद दोनों ने 2024 में डेटिंग शुरू की। तब से दोनों का रिश्ता लगातार चर्चा में रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। हाल ही में दोनों एक गाने में साथ नजर आए, जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों का खुलकर जवाब दिया।
26
इंटरफेथ रिलेशनशिप पर क्या बोलीं निक्की तंबोली?
फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में जब निक्की से पूछा गया कि उनके बारे में लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है, तो उन्होंने कहा, “धर्म! यह गलतफहमी नहीं है, लेकिन लोग धर्म को लेकर बहुत बात करते हैं और हम इसे पूरी गरिमा के साथ नजरअंदाज करते हैं। हम किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते। वे जो सोचना चाहते हैं, सोचने दें; हम वही करेंगे जो हम करना चाहते हैं। हमारी नीयत अच्छी है, हम किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते। हम इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हैं, लेकिन गरिमा के साथ।”
36
अरबाज पटेल ने हिंदू-मुस्लिम सवाल पर क्या कहा?
अरबाज ने इस मुद्दे पर कहा, “हम लोगों को इसमें घुसना ही नहीं है कि हिंदू-मुस्लिम, धर्म और ये सब।” इसके बाद निक्की ने अपनी बात और स्पष्ट करते हुए कहा, “हमारे लिए धर्म महत्वपूर्ण नहीं है; हमारे लिए इंसानियत महत्वपूर्ण है।” दोनों ने साफ संकेत दिया कि उनके रिश्ते को धर्म के चश्मे से देखे जाने से वे सहज नहीं हैं और इस तरह की चर्चाओं से दूरी रखना पसंद करते हैं।
46
भविष्य के बच्चों का धर्म क्या होगा?
इंटरव्यू के दौरान जब कपल से पूछा गया कि भविष्य में उनके बच्चे किस धर्म को मानेंगे, तो निक्की ने तुरंत जवाब दिया, “सरकार ने कहा है कि बच्चे मां के धर्म का पालन करेंगे; वह कानून लागू है। इसलिए दोस्तों, कृपया पहले खुद को शिक्षित करें और फिर कमेंट करें।” इस जवाब के जरिए निक्की ने सोशल मीडिया पर सवाल करने वालों को सीधे जवाब देने की कोशिश की।
56
निक्की-अरबाज के ब्रेकअप की खबर क्यों फैली?
कुछ दिन पहले निक्की और अरबाज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके साथ दोनों ने ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए, जिनमें ब्रेकअप और धोखे की ओर इशारा नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। कपल की ऑनलाइन गतिविधियों ने इस चर्चा को और हवा दे दी थी।
66
क्या सच में हुआ था निक्की और अरबाज का ब्रेकअप?
बाद में सामने आया कि निक्की और अरबाज का कथित ब्रेकअप असल में उनके नए गाने ‘किसी और की गली’ के प्रमोशन का हिस्सा था। यानी सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन का जो माहौल बनाया गया था, वह वास्तविक ब्रेकअप नहीं था। इस खुलासे के बाद फैंस को समझ आया कि कपल ने गाने के प्रमोशन के लिए जानबूझकर ऐसा माहौल तैयार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।