
कैलेंडर के सिर्फ 20 दिन, और साई पल्लवी के नाम दो ऐसी फिल्में, जो 100 करोड़ क्लब के पार जा चुकी हैं। पहली 'रामायण' है, जिसके आंकड़े अब हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। दूसरी है धनुष और ममूटी के साथ आई 'OM: Operation Mole', जिसने पांच दिन में ही यह मुकाम छू लिया। लेकिन दोनों की कहानी एक जैसी नहीं है। एक फिल्म आसमान पर है, तो दूसरी में वीकडेज की गिरावट और हिंदी वर्जन का कमजोर हाल चिंता बढ़ा रहा है। साई पल्लवी के फैंस के लिए यह खुशी की बात है, मगर आंकड़ों का सच जानना भी जरूरी है। पूरा गणित नीचे पढ़िए।
'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर को रिलीज हुई, जबकि 'OM: Operation Mole' 20 नवंबर को आई। यानी रामायण के रिलीज के 20वें दिन, 24 नवंबर तक, साई पल्लवी की दोनों फिल्में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब के पार हो गईं।
साई पल्लवी रामायण में सीता बनी हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुमान के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 126.24 करोड़ रुपये कमाए थे। यह 8 दिन में 1,000 करोड़ क्लब में पहुंची और Sacnilk के अनुसार 20 दिन तक इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,735.15 करोड़ रुपये है।
Sacnilk के मुताबिक मंगलवार को OM ने 5.40 करोड़ रुपये नेट कमाए, जो सोमवार के 6.30 करोड़ से 14.3 फीसदी कम है। पांच दिन का इंडिया नेट 61.45 करोड़ और ग्रॉस 71.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ से शुरुआत की थी, पर वीकेंड में बड़ा उछाल नहीं दिखा और वीकडेज में कमाई गिरती गई। पांच दिन में ओवरसीज से फिल्म के 29.50 करोड़ रुपये आए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 100.75 करोड़ रुपये हो गया। इसी के साथ यह ममूटी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 'भीष्म पर्वम' को पीछे छोड़ा, और धनुष की सूची में एक और 100 करोड़ी फिल्म जुड़ गई।
5वें दिन तमिल वर्जन से 3.40 करोड़, तेलुगु से 1.60 करोड़ और हिंदी से सिर्फ 40 लाख रुपये आए। सबसे अच्छी कमाई तमिल से हो रही है, तेलुगु भी ठीक चल रही है, जबकि हिंदी वर्जन को रिपोर्ट्स में फ्लॉप बताया गया है। फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन क्रमशः 44.30 करोड़ रुपए, 14.90 करोड़ रुपए, 2.25 करोड़ रुपए हुआ है।
मेकर्स ने बजट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में यह 120 से 200 करोड़ रुपये बताया गया है। 120 करोड़ मानें तो फिल्म बजट पार कर सकती है, लेकिन 200 करोड़ हुआ तो इसे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।