Oscars 2026 Red Carpet पर प्रियंका चोपड़ा-ईशा अंबानी का जलवा-देखें 7 PHOTOS

Published : Mar 16, 2026, 11:56 AM IST

98वां एनुअल अकादमी पुरस्कार समारोह यानी ऑस्कर 2026 का आयोजन सोमवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। ऑस्कर के रेड कारपेट की शानदार फोटोज सामने आईं हैं। नीचे देखें… 

PREV
17
Oscars 2026 रेड कारपेट लुक

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में सोमवार को ऑस्कर 2026 का आयोजन किया गया। इवेंट के रेड कारपेट पर फैशन का शानदार जलवा देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा से लेकर एनी हेथवे, एमा स्टोन, ईशा अंबानी सहित कई सेलेब्स का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने को मिला।

27
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ

ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ नजर आए। रेड कापरेट पर प्रियंका का लुक काफी पसंद किया। उन्होंने ऑफ शोल्डर लैग कट व्हाइट गाउन कैरी किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। उनके गले में नेकपीस काफी शानदार था। वहीं, निक ब्लैक सूट-बूट में नजर आए। 

ये भी पढ़ें... OSCAR WINNERS 2026: सामने आई पूरी लिस्ट, जानिए किस फिल्म और स्टार ने जीता अवॉर्ड

37
पति का साथ ईशा अंबानी

ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने विंटेज वेलेंटिनो गाउन, डायमंड ज्वेलरी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया था। उनका एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। वहीं, उनके पति आनंद पीरामल इस मौके पर स्टाइलिश लुक में दिखे।

47
डेमी मूरे और निकोल किडमैन

ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूरे बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। उन्होंने इस मौके पर ब्लैक-ग्रीन फेदर वाला ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। निकोल किडमैन ने ऑफ शोल्डर फेदर गाउन में स्पॉट हुई। लाइट पिंक कलर की गाउन में वे काफी स्टाइलिश दिख रही थी।

57
जेसी बुकले और एमा स्टोन

ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर जेसी बुकले रेड-पिंक के आउटफिट में नजर आई। उन्होंने लाइट मेकअप किया था और बारीक नेकपीस पहना था। वहीं, एमा स्टोन शिमरी चमकीली गाउन में स्पॉट हुई। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को सिम्पल रखा था।

67
तेनाया टेलर और एनी हेथवे

तेनाया टेलर ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर शिमरी ब्लैक चमकीली गाउन में नजर आईं। उनकी गाउन में फेदर भी लगे थे। सिल्वर नेकलेस के साथ उन्होंने अपना लुक कम्पलिट किया था। एनी हेथवे ब्लैक फ्लावरिश ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। उन्होने सिल्वर नेकलेस और लंबे इयरिंग्स भी कैरी किए थे।

77
रोज बायर्ने और कैट हडसन

रोज बायर्ने ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर फैशन का जलवा दिखाती नजर आईं। उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन स्टाइल की थी। उनकी इस गाउन पर बेले बनी थी। रोज ने अपने बालों को टाइट बांधा था। वहीं, कैट हडसन ओशन ग्रीन कलर की स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने गले में शानदार सिल्वर नेकलेस पहना था।

ये भी पढ़ें... ऑस्कर 2026 के बेस्ट एक्टर माइकल बी. जॉर्डन की नेटवर्थ क्या आप जानते हैं?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories