इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ समेत आ रहीं ये 9 नई फिल्में-सीरीज

Published : Sep 14, 2026, 12:22 PM IST

ओटीटी पर इस हफ्ते क्राइम, रोमांस, सस्पेंस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से लेकर ‘मॉब लैंड सीजन 2’ और ‘नेगली’ तक कई चर्चित फिल्में-सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

PREV
19
18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’

ओटीटी की सबसे चर्चित एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी में शामिल वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ इस हफ्ते दर्शकों के बीच दस्तक देगी। तीसरे पार्ट में प्यार, चाहत, रिश्तों और इंसानी कनेक्शन से जुड़ी चार अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा, अली फजल, सिद्धार्थ, अभिषेक बनर्जी, सना थंपी और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। चारों कहानियां विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की हैं।

29
मलयालम थ्रिलर ‘थुडक्कम’ हिंदी में भी होगी स्ट्रीम

जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘थुडक्कम’ 18 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में विस्मया मोहनलाल लीड रोल में हैं। उनके साथ आशीष जो एंटनी, साई कुमार, चिप्पी रंजीत और मनोज के. जयन अहम किरदारों में हैं। फिल्म में मोहनलाल स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इसे मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी देखा जा सकेगा।

39
‘द स्कैंडल’ में प्यार, साजिश और सोशल नॉर्म्स की टक्कर

दक्षिण कोरियाई पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज ‘द स्कैंडल’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। जोसेन राजवंश के दौर में सेट यह कहानी तीन किरदारों के बीच प्यार, चाहत और चालबाजी के खतरनाक खेल को दिखाती है। ये तीनों अपने समय के सामाजिक नियमों को चुनौती देते नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन जंग जी-वू ने किया है। सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिससे कोरियन ड्रामा फैंस के लिए यह रिलीज खास हो सकती है।

49
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट

रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर आने की उम्मीद है। शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड 232 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, इस तारीख की जानकारी कई रिपोर्ट्स में सामने आई है, लेकिन नेटफ्लिक्स या मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए दर्शकों को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

59
क्राइम पसंद है तो ‘मैंगो पाचा’ पर डालें नजर

कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मैंगो पाचा’ भी इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म 14 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। यह फिल्म संचित संजीव के एक्टिंग डेब्यू के तौर पर भी खास है। क्राइम ड्रामा और सस्पेंस वाली कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह रिलीज एक नया ऑप्शन लेकर आ रही है। कहानी और रहस्य के साथ फिल्म का क्राइम एंगल इसे इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में शामिल करता है।

69
‘कट्टालन’ में एक्शन और थ्रिल का मिलेगा फुल डोज

मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कट्टालन’ भी 18 सितंबर से सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी। मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में एंटनी वर्गीस, कबीर दुहान सिंह और सुनील वर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ओटीटी प्रीमियर उन दर्शकों के लिए खास हो सकता है, जिन्हें तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर वाली कहानियां पसंद हैं। सिनेमाघरों के बाद अब ‘कट्टालन’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी और एक्शन का असर छोड़ने के लिए तैयार है।

79
‘मॉब लैंड सीजन 2’ में फिर लौटेगा क्राइम फैमिली का खेल

ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मॉब लैंड’ का दूसरा सीजन 18 सितंबर को भारत में जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। टॉम हार्डी, पियर्स ब्रॉसनन और हेलेन मिरेन स्टारर यह सीरीज हैरिगन क्राइम फैमिली के भीतर चलने वाली ताकत की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। नए सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे और इन्हें हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा। यानी क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह एक ऐसी सीरीज होगी, जिसकी कहानी एक साथ खत्म होने के बजाय हर हफ्ते नया मोड़ देगी।

89
‘वेटिंग है’ में खुलेगा रेलवे टिकटिंग स्कैम का राज

कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘वेटिंग है’ 16 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। कहानी भारत में हुए एक बड़े रेलवे टिकटिंग स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियां डिजिटल ब्लैक मार्केट चलाने वाले मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने की कोशिश करती हैं। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा और हर्षिता गौर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। कॉमेडी के साथ क्राइम और डिजिटल फ्रॉड का कनेक्शन इसे इस हफ्ते की अलग तरह की ओटीटी रिलीज बनाता है।

99
‘नेगली’ में दोस्त की मौत का बदला लेने निकलेगी फ्रांसेस

सीरीज ‘नेगली’ 16 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। कहानी शिकागो में रहने वाली फ्रांसेस नेगली की है, जो अब प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर के तौर पर काम करती है। जब उसे अपनी सैन्य जिंदगी के पुराने और करीबी दोस्त की मौत की खबर मिलती है, तो वह खुद न्याय की तलाश में निकल पड़ती है। मारिया स्टेन इस मुख्य किरदार में हैं। दोस्त की मौत, पुराना रिश्ता और न्याय की तलाश कहानी को क्राइम-एक्शन के दिलचस्प ट्रैक पर ले जाती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories