OTT Releases This Week: 'जेलर 2' से 'रणबाली'' तक, इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये 5 बड़ी फिल्में

Published : Nov 12, 2026, 11:12 AM IST
New Movies On OTT

सार

OTT Weekend Watchlis: रजनीकांत की Jailer 2 और करीना कपूर की Daayra समेत 5 नई फिल्में इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी। जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म।

अगर इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान है, तो आपके लिए ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज आने वाला है। इस हफ्ते सस्पेंस, क्राइम, रोमांस और एक्शन से भरपूर पांच नई फिल्में अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इनमें अर्जुन रामपाल की सस्पेंस थ्रिलर Blind Game, रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित Jailer 2 और करीना कपूर खान की Daayra भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है। तो जान लीजिए कौन-सी फिल्म कब और कहां देख पाएंगे।

1.Blind Game

  • जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर
  • रिलीज: 11 नवंबर
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5

अर्जुन रामपाल की फिल्म Blind Game में एक निलंबित पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। सिकंदर नाम का यह पुलिसवाला लापता दौलत की तलाश में अपराध और भ्रष्टाचार की खतरनाक दुनिया में पहुंच जाता है। उसकी इस गैर-आधिकारिक जांच के चलते ताकतवर दुश्मन उसके पीछे पड़ जाते हैं। फिल्म में प्रियामणि, रोहित चंदेल, नकुल रोशन सहदेव, शायंक शुक्ला और आकाश मखीजा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

2.Jailer 2

  • जॉनर: एक्शन
  • रिलीज: 12 नवंबर
  • प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार केरल में छिपकर रह रहे टाइगर को तब बाहर आना पड़ता है, जब मूर्ति तस्करी करने वाला बेरहम गिरोह उसके परिवार को निशाना बनाता है। परिवार की सुरक्षा के लिए वह अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर गोवा के प्रभावशाली कलपाक अपराध परिवार से भिड़ता है।

3.Daayra

  • जॉनर: इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा
  • रिलीज: 13 नवंबर
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी Daayra एक चर्चित हैदराबाद मामले से प्रेरित कहानी है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार और करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका में हैं। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब चार दुष्कर्म आरोपियों के एनकाउंटर के बाद अजूनी इस कार्रवाई की जांच शुरू करती हैं। सवाल उठता है कि क्या यह वास्तविक मुठभेड़ थी या फिर इसे पहले से रचा गया था?

4.Parivarik ManuRanjan

  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
  • रिलीज: 13 नवंबर
  • प्लेटफॉर्म: SonyLIV

पंकज त्रिपाठी फिल्म में लखनऊ के बेफिक्र कुंवारे रंजन बने हैं, जबकि अदिति राव हैदरी दिल्ली की अनुशासित प्रॉपर्टी मैनेजर हेलेन का किरदार निभा रही हैं। एक ऐतिहासिक हवेली में दोनों की मुलाकात होती है। अलग-अलग स्वभाव के बावजूद उनके बीच धीरे-धीरे रोमांस पनपने लगता है, लेकिन स्थानीय गपशप और पुलिस जांच उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देती है।

5.Ranabaali

  • जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा
  • रिलीज: 9 नवंबर
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की Ranabaali 19वीं सदी के भारत के हिंसक इतिहास की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे विद्रोही की कहानी दिखाई गई है, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म से अर्नोल्ड वॉस्लू ने भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। वह हॉलीवुड की The Mummy फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Worldwide Collection: 'रामायणम्' 1000 करोड़ से बस इतनी दूर, 7वें दिन भी रहा BO पर दबदबा!
Ramayana Collection Day 7: सातवें दिन गिरी 'रामायण' की कमाई, फिर भी भारत में 500 Cr पार