
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं हैं। गुरुवार (4 जून 2026) को 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 80s और 90s के दौर में उनकी फिल्मों में शामिल कई गाने बोल्ड लिरिक्स और डबल मीनिंग कंटेंट के लिए जाने गए। दिलचस्प बात यह है कि जब वही निहलानी CBFC प्रमुख बने, तो उन्होंने फिल्मों में अश्लीलता और किसिंग सीन पर सख्त रुख अपनाया। इसी वजह से उनके पुराने गानों को लेकर सोशल मीडिया और क्रिटिक्स ने उन्हें लगातार ट्रोल किया गया। आइए जानते हैं पहलाज निहलानी के सबसे विवादित सॉन्ग्स के बारे में।
फिल्म: अंदाज़ (1994)
अनिल कपूर और जूही चावला पर फिल्माया यह गाना सबसे ज्यादा विवादित माना जाता है। इसके बोल 'खड़ा है, खड़ा है, खड़ा है' को सीधे तौर पर सेक्शुअल जेस्चर (double meaning) से जोड़ा गया। साथ ही अनिल कपूर के डांस मूव्स को लेकर भी आलोचना हुई थी। यह गाना बेहद बोल्ड और सजेस्टिव माना जाता है।
फिल्म: अंदाज़ (1994)
फिल्म 'अंदाज़' का यह गाना भी भारी विवाद में रहा। “मैं मालगाड़ी मुझे धक्का लगा, गरम हो गया इंजन…” जैसे बोलों को फिजिकल रिलेशन का प्रतीकात्मक रूप माना गया। आलोचकों ने इसे खुले तौर पर double meaning content की कैटेगरी में रखा।
फिल्म: फर्स्ट लव लेटर (1991)
यह गाना उस समय चर्चा में आ गया था, जब दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने इसे गाने से साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि उन्हें इस गाने के बोल आपत्तिजनक लगे, जिसके चलते उन्होंने अपनी आवाज़ देने से मना कर दिया। बाद में यह गाना आशा भोसले ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया। यह गाना मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था और इसके बोलों को लेकर उस समय काफी विवाद और बहस भी देखने को मिली।
फिल्म: आंखें (1993)
गोविंदा और शिल्पा शिरोडकर पर फिल्माया यह गाना सुपरहिट रहा, लेकिन इसके बोल और सिचुएशन को लेकर विवाद हुआ। 'खेत गए बाबा, बाजार गई मां…' जैसे लिरिक्स और सीनिंग को लेकर कहा गया कि इसमें subtle sexual undertones मौजूद हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।