
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala) की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। लेकिन 42 वर्ष की उम्र में शेफाली के निधन ने पराग की जिंदगी बदल दी। पत्नी को खोने के बाद पराग लगातार उनकी यादों के सहारे जीवन बिताने की कोशिश कर रहे हैं और अपने अनुभव सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रहे हैं।
हाल ही में पराग त्यागी अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए मोदीनगर के एक श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां के माहौल, शांति और अपने अनुभवों को कैमरे में कैद किया। पराग ने बताया कि श्मशान घाट में पहुंचकर उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा और सुकून महसूस हुआ। उनका कहना था कि वहां का वातावरण बेहद शांत था, जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया।
व्लॉग के दौरान पराग ने कहा कि उन्हें श्मशान घाट में कुछ अदृश्य गतिविधियां और आवाजें महसूस हुईं। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वहां किसी प्रकार की ऊर्जा मौजूद हो। पराग ने वहां मौजूद आत्माओं से बातचीत करने की कोशिश भी की और कहा कि वह किसी को परेशान करने नहीं आए हैं, बल्कि सभी के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।
श्मशान घाट में पराग को भगवान कृष्ण और अर्जुन की एक पेंटिंग भी दिखाई दी, जिस पर गीता का संदेश लिखा हुआ था। इसे देखकर पराग भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब भगवान का साथ हो तो डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि "हरि हमारे साथ हैं और परी भी हमारे साथ है", जिससे साफ था कि वह आज भी शेफाली को अपने बेहद करीब महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: 'वो पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे', जाह्नवी के बाद तापसी पन्नू का पुराना बयान हो रहा वायरल
पराग के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका समर्थन किया, जबकि कुछ ने सलाह दी कि उन्हें ऐसे स्थानों की बजाय मंदिरों में जाना चाहिए। वहीं, कई यूजर्स ने उनके दर्द को समझा। इसके साथ ही उन्हें धार्मिक वीडियो बनाने की सलाह दी।
और पढ़ें: 7 साल से नहीं की कोई बॉलीवुड मूवी, फिर भी सैकड़ों करोड़ की मालकिन, कौन है यह हीरोइन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।