Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में उनके सी-फेसिंग अपार्टमेंट से लेकर 60 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और लग्जरी कारों तक, आइए एक्ट्रेस की शानदार लाइफस्टाइल पर एक नजर डालते हैं।
परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर उनके शानदार और आरामदायक लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है। एक्ट्रेस पहले बांद्रा में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती थीं, जो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है।
इंटीरियर डिजाइनर शबनम गुप्ता ने इस घर को डिजाइन किया है। इसमें न्यूट्रल शेड्स, वुडन फ्लोरिंग, मॉडर्न फर्नीचर और कलरफुल टच दिया गया है। बालकनी से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है।
25
घर की एक दीवार को किताबों के कवर से सजाया
घर की एक दीवार को किताबों के कवर से सजाया गया है, जो परिणीति के बचपन के पढ़ने के शौक को दिखाता है। एक्ट्रेस ने अपने एक कोजी डेन के बारे में भी बताया है, जहां वह किताबें पढ़ती हैं और फिल्में देखती हैं। इन सब चीजों से यह घर किसी शोरूम की जगह एक प्यारा सा आशियाना लगता है। हालांकि, राघव चड्ढा से शादी के बाद अब वह ज्यादातर दिल्ली में ही रहती हैं।
35
परिणीति ने 2011 में बॉलीवुड में कदम रखा
परिणीति ने 2011 में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई। सालों की मेहनत से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।
एक्टिंग के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी हाथ आजमाया है। 2023 में परिणीति ने पर्सनल-केयर ब्रांड Clensta (क्लेनस्टा) में निवेश और पार्टनरशिप की घोषणा की थी। ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरे प्रोजेक्ट्स से भी उनके करियर को नई उड़ान मिली है।
45
परिणीति की कुल नेटवर्थ
पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के अनुसार, परिणीति की कुल नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपये है। हालांकि, एशियानेट न्यूजेबल स्वतंत्र रूप से इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है।
55
परिणीति के कार कलेक्शन
परिणीति के पास कई शानदार लग्जरी गाड़ियां हैं। जीक्यू इंडिया (GQ India) की 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में जगुआर एक्सजे एल (Jaguar XJ L), ऑडी क्यू7 (Audi Q7), ऑडी क्यू4 ई-ट्रॉन (Audi Q4 e-tron) और लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (Land Rover Range Rover Vogue) जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं।
नोट: 22 करोड़ रुपये की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित बताई गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।