Pawan Kalyan Divorce: 13 साल का साथ, 2 बच्चे, अब पवन कल्याण ने ख़त्म किया तीसरी पत्नी से रिश्ता

Published : Nov 10, 2026, 10:01 AM IST
Pawan Kalyan Anna Konidala separation announcement

सार

Pawan Kalyan Anna Konidala Separation: शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। संयुक्त बयान जारी कर बच्चों की परवरिश और निजता पर बात कही।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पवन और उनकी पत्नी एना कोनिडेला ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने साफ किया कि शादी खत्म होने के बावजूद वे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। साथ ही, इस निजी बदलाव के दौर में दोनों ने लोगों से निजता का सम्मान करने और समझदारी दिखाने की अपील की है।

पवन कल्याण और एना ने अपने बयान में क्या कहा?

पवन कल्याण और एना ने अपने बयान में कहा कि जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “हमारी शादी भले ही खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।” दोनों ने इस निजी बदलाव के दौरान लोगों से समझदारी और निजता बनाए रखने की अपील की। साथ ही, अब तक साथ देने वालों का आभार जताया।

कब हुई थी पवन कल्याण और एना की शादी?

पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में रूसी नागरिक एना कोनिडेला (पहले एना लेझनेवा) से शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। एना ने पवन के साथ फिल्म ‘तीन मार’ में भी काम किया था। यह 2011 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें पवन कल्याण के साथ कृति खरबंदा और त्रिशा कृष्णन भी नजर आए थे। अब शादी के करीब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला सार्वजनिक किया है।

पवन कल्याण कर चुके अब तक तीन शादियां

पवन कल्याण की पहली शादी सितंबर 1997 में नंदिनी से हुई थी। दोनों 1999 में अलग हो गए थे और 2008 में तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद पवन ने 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की। इस शादी से उनके एक बेटी और एक बेटा हैं। पवन और रेणु का रिश्ता भी बाद में खत्म हो गया था। अब एना से अलग होने का फैसला उनकी तीसरी शादी के अंत की खबर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तलाक की ख़बरों के बीच गोविंदा का हाथ थामे दिखीं सुनीता आहूजा, दिवाली पर साथ आया पूरा परिवार
Ranbir-Yash Ramayana: बॉक्स ऑफिस पर जारी सुनामी, अब 700 करोड़ के क्लब में एंट्री की तैयारी?