पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह गुरुवार को सिनामघरों में रिलीज हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 से टक्कर मिल रही है। इसी बीच उस्ताद भगत सिंह के दूसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। पढ़ें डिटेल…
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। धुरंधर 2 से टक्कर मिलने के बावजूद पवन की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली। बता दें कि मूवी के डायरेक्टर हरीश शंकर हैं।
25
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का दूसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 9.23 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने 2 दिन में इंडिया में नेट 43.98 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 51.90 करोड़ है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के शोज दूसरे कम हो गए। पहले दिन जहां देशभर में 4,607 शोज हुए वहीं, दूसरे दिन 4,541 शोज ही हुए। इतना ही नहीं ऑक्यूपेंसी भी कम हुई। पहले दिन 69 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, दूसरे दिन ये गिरकर 34 फीसदी पर पहुंच गई।
45
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ऑक्यूपेंसी
आपको बता दें कि पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 31.26 फीसदी रही। बता दें कि सुबह की ऑक्यूपेंसी 19.54 परसेंट, दोपहर की 34.31 फीसदी और शाम की 37.15 फीसदी रही।
55
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की स्टार कास्ट
निर्देशक हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर है। मूवी को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ के करीब है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।