
Pawan Singh-Akshara Singh Comeback Expectations: भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए इन दिनों एक ही सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है, क्या 'पावर स्टार' पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी फिर से पर्दे पर लौटने वाली है? करीब 6 साल तक चले विवाद, पुलिस केस और कड़वाहट के बाद, अब पवन सिंह के एक 'सॉरी' ने फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हर तरफ यही चर्चा है कि क्या ये सरेआम माफी किसी नई फिल्म या बड़े प्रोजेक्ट की तरफ इशारा है? फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस दोनों को एक बार फिर से देखना चाहते हैं।
ये सवाल तब शुरू हुआ जब नवरात्र के दौरान बिहार के मुंगेर में पवन सिंह एक स्टेज शो कर रहे थे। वहां अचानक उन्होंने अक्षरा सिंह का जिक्र किया और भरे मंच से कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है... उनके माता-पिता मेरे भइया-भाभी जैसे हैं। मैंने सॉरी बोला ना...अब एक बार ताली बजाओ!' बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। पवन सिंह ने सामने खड़ी हजारों की भीड़ से सीधे पूछ लिया कि 'कौन-कौन चाहता है कि हमारी जोड़ी फिर से बने?' इस पर पब्लिक ने हाथ उठाकर जमकर शोर मचाया। दर्शकों का यह उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह ने अक्षरा के साथ फिर से काम करने के साफ संकेत दे दिए हैं।
उनको सॉरी बोलता हूं,भाई बहन माता कौन -२ चाहते हैं ये जोड़ी फिर से नजर आए बहुत जल्द नजर आएंगे
मेरे बच्चे को लगता है मुझसे गलती हुई है
अक्षरा सिंह के माता पिता को मेरे चलते बुरा महसूस हुआ है तो मैं मांफी मांगता 🙏 भैया भाभी
पावर स्टार पवन सिंह Akshara मेरा बाबू ...1/2 https://t.co/JIRsBHqr1r
— RAJ KUMAR (@RAJKUMAR151097) October 18, 2026
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों का प्यार मिला था। यही वजह है कि दोनों के फिर साथ आने की संभावना फैंस के बीच दिलचस्पी पैदा कर रही है। भले ही अभी तक पवन और अक्षरा की तरफ से किसी नई फिल्म या गाने का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि अलग दोनों के बीच सुलह होती है, तो जल्द ही मेकर्स इस सुपरहिट जोड़ी को लेकर किसी धांसू फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
पवन और अक्षरा के फैंस जानते हैं कि एक समय दोनों की जोड़ी पर्दे से लेकर रियल लाइफ तक हिट थी। पहली पत्नी के जाने के बाद जब पवन अकेले पड़े, तब अक्षरा उनकी जिंदगी में आई थीं। बात शादी तक पहुंचने वाली थी, लेकिन अचानक दोनों का रिश्ता बेहद बुरे मोड़ पर खत्म हुआ। अक्षरा ने रोते हुए मीडिया में बताया था कि पवन ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें कमरे में बंद रखा और जान से मारने की धमकियां दीं। यहां तक कि अक्षरा का करियर खत्म करने की कोशिश भी की गई। लेकिन अक्षरा ने हार नहीं मानी और अपने पिता के सपोर्ट से आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना ली है।
एक तरफ अक्षरा के साथ पैचअप की खबरें हैं, तो दूसरी तरफ पवन सिंह रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise and Fall Season 2) में धाकड़ एंट्री मार चुके हैं। पवन सिंह एक पेंटहाउस में एंट्री लेते हैं और विदेशी डांसर इरीना के साथ अपने हिट गानों 'राजा जी' और 'आई नहीं' पर जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इसी शो में वर्कर्स से बात करते हुए पवन सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि एक वक्त था जब वो कैमरे के सामने किसी हीरोइन का हाथ पकड़ने तक में कांपते थे, लेकिन आज उनके अंदर गजब का कॉन्फिडेंस है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।