Border 2-धुरंधर के आगे 'द राजा साब' ने टेके घुटने, तगड़ी ओपनिंग के बाद भी लगा करोड़ का फटका

Published : Jan 27, 2026, 08:33 PM IST

फिल्म द राजा साब को लेकर जितना क्रेज था, वो पहले ही दिन रिलीज के साथ खत्म हो गया। दर्शकों ने मूवी को नकार दिया था। प्रभास की फिल्म जब आई तो पहले से ही धुरंधर धमाका कर रही थी। फिर बॉर्डर 2 ने आकर धमाल मचाया। आखिरकार द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

PREV
16
प्रभास की फिल्म द राजा साब

प्रभास की फिल्म द राजा 9 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म मेकर्स को ही नहीं बल्कि लोगों को भी काफी उम्मीदें थी। हालांकि, ये खरी नहीं उतर पाई। दर्शकों ने पहले ही दिन फिल्म की आलोचना की और प्रभास कa भी क्रिटिसाइज किया। 

26
फिल्म द राजा साब की तगड़ी ओपनिंग

द राजा साब का हल्ला इतना ज्यादा था कि इसकी एडवांस बुकिंग अच्छी हुई और फिल्म ने तगड़ी ओपनिंग भी की। इसने पहले दिन 53 करोड़ के साथ अपना खाता खोला। हालांकि, दूसरे ही दिन से इसकी कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा।

ये भी पढ़ें... Border 2: बॉर्डर 2 बनी वरुण धवन की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म, वर्ल्डवाइड 4 दिन में छापे इतने करोड़

36
द राजा साब की रिलीज को 18 दिन

द राजा साब की रिलीज को 18 दिन हो गए हैं। फिल्म ने जहां शुरुआती दौर में करोड़ों की कमाई की वहीं, अब इसकी कमाई लाख पर सिमट गई है। फिल्म ने 18वें दिन 27 लाख का बिजनेस किया। ये आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है।

46
द राजा साब को करोड़ों का नुकसान

द राजा साब ने 18वें दिन इंडिया में नेट 143.87 करोड़ कमाए। वहीं, इसका इंडिया में ग्रास कलेक्शन 171.72 करोड़ ही पहुंच पाया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 205.94 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म का बजट 450 करोड़ के करीब है और ये अभी अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई है। आंकड़ों को देखें तो इसे 306.13 करोड़ का नुकसान हुआ है।

56
बॉर्डर 2 की कमाई

द राजा साब को फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। सनी देओल की फिल्म की रिलीज को 5 दिन हुए हैं और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 190.42 करोड़ कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 261.2 करोड़ हो गई है।

66
फिल्म धुरंधर का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जलवा अभी भी कायम है। फिल्म की रिलीज को 53 दिन हो गए हैं। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1338.68 करोड़ हो गई है।

ये भी पढ़ें... 1000Cr क्लब में धुरंधर का धमाका! देश की चौथी फिल्म, बाकी 3 के नाम जानकर चौंकेंगे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories