सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर मूवी की एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा का रिएक्शन आया है। उन्होंने साफ कहा कि रिलीज के बाद फिल्म की परफॉर्मेंस पर कलाकारों का वश नहीं होता।
Preity Zinta on Batwara 1947: प्रीति जिंटा ने करीब 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। देश के विभाजन पर आधारित इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म की परफॉर्मेंस को लेकर अब प्रीति जिंटा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, किसी फिल्म की रिलीज के बाद उसके सफर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो कलाकारों के हाथ में नहीं होतीं।
‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर क्या बोलीं प्रीति जिंटा?
प्रिटी जिंटा ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में ‘बंटवारा 1947’ के खराब थिएट्रिकल प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म पर आज भी गर्व है और फिल्म के साथ उनका अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।
एक्ट्रेस ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा उम्मीदों को मैनेज करने की कोशिश करती हैं। जब वह किसी फिल्म में काम करती हैं तो अपना पूरा योगदान देती हैं।
प्रिटी ने कहा, “मुझे फिल्म पर बहुत गर्व है और यह मेरे लिए बहुत खास एक्सपीरियंस रहा है। एक एक्टर के तौर पर, मैं हमेशा उम्मीदों को मैनेज करती हूं। जब मैं काम करती हूं, तो अपना 100 परसेंट देती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वह कर्म में विश्वास रखती हैं। इंसान को अपना काम पूरी मेहनत से करना चाहिए और उसके बाद नतीजे को भगवान पर छोड़ देना चाहिए।
उनके मुताबिक किसी फिल्म की रिलीज के बाद क्या होगा, इस पर कलाकार का पूरा कंट्रोल नहीं होता।
प्रिटी ने कहा कि वह हर फिल्म में जितनी हो सके उतनी मेहनत करती हैं और अपना 1000 परसेंट देने की कोशिश करती हैं। इसके बाद वह बाकी चीजें भगवान पर छोड़ देती हैं।
‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उपलब्ध अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में अपने लाइफटाइम रन के दौरान करीब 38.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन करीब 54 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का म्यूजिक दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर समेत कई कलाकार शामिल हैं।
प्रिटी जिंटा की अगली फिल्म ‘वाइब’
‘बंटवारा 1947’ के बाद अब प्रीति जिंटा अपने अगले प्रोजेक्ट कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक ऐसा किरदार निभाने वाली हैं, जिसे उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है। फिल्म में प्रिटी जिंटा एक अंडरकवर एजेंट के रोल में नजर आएंगी। इस किरदार के लिए उन्हें कई एक्शन सीन भी करने पड़े हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।