
एंटरटेनमेंट डेस्क, Priyanka Chopra met Ukrainian refugee in Poland : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Actor Priyanka Chopra), लगभग डेढ़ दशक से यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं, रूस के हमले के बीच यूक्रेन छोड़ने के लिए मजबूर यूक्रेनी रिफ्यूजी से मिलने के लिए प्रिंयका चोपड़ा इस समय पोलैंड में मौजूद हैं। वहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रियंका ने लिखा, "यूक्रेन में युध्द अभी खत्म नहीं हुआ है... यह दुनिया के सबसे बड़े मानव के विस्थापन संकटों में से एक है। देखें वीडियो में प्रिंयका चोपड़ा ने क्या संदेश दिया है।
24 फरवरी को, Donetsk and Luhansk लोगों के गणराज्यों ने खुद को बचाने में मदद का अनुरोध करने के बाद रूस ने यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया है । यूक्रेन ने अपने आक्रमण के बाद से रूस पर नागरिकों के खिलाफ अत्याचार और क्रूरता का आरोप लगाया है, यूक्रेन ने कहा है कि उसने 10,000 से अधिक संभावित युद्ध अपराधों की पहचान की है। वहीं रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने जताई अपनी राय
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल इश्यू पर बहुत मुखर होकर राय रखती हैं। यूक्रेन बीते पांच माह से अधिक समय से रूस के आक्रमण का सामना कर रहा है। पूरी दुनिया में इस युध्द को लेकर रूस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर भारत तटस्थ बना हुआ है। वहीं भारतीय नागरिक प्रियंका चोपड़ा यूक्रेन के रिफ्यूजी से मुलाकात कर उनके प्रति सहानुभूति जता रही हैं। इससे पहले जून महीने के पहले हफ्ते में भी इस मुद्दे को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
युध्द के 100 दिन पूरे होने पर किया था रिएक्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, उसमें दोस्ताना एक्ट्रेस ने लिखा था कि 100 दिन मौत के, 100 दिन दर्द के, 100 दिन खौफ के, 100 दिन युध्द के । उस समय प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात समझाते हुए कहा था कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भी बाल सरंक्षण का संकट था, प्रियंका ने यूनीसेफ के उद्देश्य को लेकर लिखा था कि परिवार संघर्ष और कोविड 19 के डर के बीच बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए संभव कोशिश करते रहें। यूनीसेफ चाइल्ड का सपोर्ट बच्चों के लिए यही कर रहा है।
और पढ़ें...
एक ही फिल्म में दर्जनों किसिंग सीन दे चुकी इस एक्ट्रेस ने दीपिका की फिल्म से की अपनी फिल्म की तुलना
इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान
एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नही किया है रिश्ता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।