Priyanka Chopra New Movie: प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी धमाकेदार फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Published : Apr 28, 2026, 01:26 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच एक और बड़ा प्रोजेक्ट जोड़ लिया है। खबर है कि उन्होंने 'अमरी' में खास भूमिका शूट की है, जिससे इस इंटरनेशनल फिल्म को लेकर बज और बढ़ गया है। जानिए प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म की डिटेल...

PREV
16
प्रियंका चोपड़ा ने ‘अमरी’ में की एंट्री

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्ममेकर मीरा नायर की महत्वाकांक्षी फिल्म अमरी में एक खास भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दोनों की पहली साथ में फिल्म है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

26
'अमरी' में प्रियंका चोपड़ा का कैमियो नहीं, दमदार रोल!

रिपोर्ट के मुताबिक़, 'अमरी' में प्रियंका चोपड़ा का रोल भले छोटा हो, लेकिन कहानी में उसका खास महत्व है। मिड डे की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है, "फिल्म पेंटर की जिंदगी को हंगरी, भारत और फ्रांस में दिखाएगी। मीरा ने इस खास हिस्से के लिए पिछले साल प्रियंका से संपर्क किया था और उन्होंने हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी की।"

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?

36
प्रियंका चोपड़ा की हैदराबाद से अमृतसर तक शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद 'अमरी' के लिए समय निकाला। वे पहले 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं, फिर वहां से अमृतसर जाकर दो दिन में 'अमरी' में अपना हिस्सा पूरा किया।

46
क्या है ‘अमरी’ की कहानी?”

यह फिल्म मशहूर पेंटर अमृता शेर-गिल की जिंदगी पर आधारित है। उनकी कहानी हंगरी, फ्रांस और भारत के बीच घूमती है। उन्होंने वेस्टर्न आर्ट और भारतीय विषयों को मिलाकर एक नई पहचान बनाई थी, जिसने आधुनिक भारतीय कला को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें : The Kerala Story 2 OTT Release Date में बड़ा ट्विस्ट, जानिए अब कब और कहां देखें यह फिल्म?

56
कौन निभाएगा अमृता शेर-गिल का किरदार?

अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या माणिकतला इस रोल में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह उनका मीरा नायर के साथ दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

66
प्रियंका की आने वाली बड़ी फिल्म”

‘अमरी’ के अलावा प्रियंका 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories