Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments

Published : Jan 12, 2026, 09:35 AM IST

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर-एक्टर पति निक जोनस ने 11 जनवरी की रात लॉस एंजिलिस में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सबका दिल जीत लिया। दोनों के Lovey-Dovey Moments कैमरे में कैद हुए हैं, जो आप तस्वीरों में देख सकते हैं...

PREV
17

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब में प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनके साथ थे।

27

43 साल की प्रियंका और 33 साल के निक ने एक-दूसरे का हाथ थामकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो सब उन्हें देखते ही रह गए। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को पोज दिए और अपने अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया।

37

बेवर्ली हिल्स पर रखे गए इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर ब्लू गाउन पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति निक जोनस ने ट्रेडिशनल ब्लैक टक्सीडो पहना था और वे भी हैंडसम लग रहे थे।

47

प्रियंका ने मीडिया को पोज देते हुए भारतीय परम्परा अनुसार सभी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। फिर हवा में हाथ हिलाकर सबका अभिवादन भी किया। इस दौरान निक के साथ उनके प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए।

57

कभी निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बाल ठीक किए तो कभी एक्ट्रेस को उनका बो सही करते देखा गया। प्रियंका और निक के इन लम्हों ने ना केवल वहां मौजूद लोगों का, बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स का दिल जीत लिया।

67

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस उनसे 10 साल छोटे हैं। लेकिन उम्र का यह फासला कभी उनके रिश्ते के आड़े नहीं आया। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और इसकी गवाही ये तस्वीरें चीख-चीखकर दे रही हैं। 

77

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। जुलाई 2018 में प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने उन्हें प्रपोज किया। अगस्त 2018 में उनकी सगाई हुई और दिसंबर 2018 में उनकी शादी हो गई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। मालती का जन्म जनवरी 2022 में सेरोगेसी से हुआ था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories