राजनीतिक गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा राघव चड्ढा की हो रही है, जो आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। अब दावा सामने आया है कि इसके पीछे प्रियंका चोपड़ा हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा कैसे राघव चड्ढा की BJP में एंट्री का कारण बनीं?
राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाना पहले ही बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। लेकिन अब इस फैसले के पीछे एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका चोपड़ा का भी अप्रत्यक्ष रोल रहा है।
25
नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा दावा
नवजोत कौर सिद्धू ने एक इंटरव्यू में दावा किया, “राघव ने बीजेपी इसलिए जॉइन की क्योंकि उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने दखल दिया।” उनके मुताबिक, परिणीति चोपड़ा ने पार्टी के अंदर चल रही खटपट के बारे में प्रियंका को बताया था।
35
राघव चड्ढा के खिलाफ ED जांच और ‘सेव’ करने का दावा
नवजोत कौर ने आगे कहा, “प्रियंका को पता चला कि राघव और AAP के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और उन पर ED जांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति के लिए आगे आकर राघव को बचाने की कोशिश की।” उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रियंका ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर बीजेपी में उनकी एंट्री आसान करवाई।
45
राघव या प्रियंका ने अभी तक कुछ नहीं कहा
नवजोत कौर के दावों पर अभी तक राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा या परिणीति चोपड़ा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह मामला पूरी तरह से आरोपों और कयासों के बीच ही बना हुआ है।
55
AAP छोड़ने की राघव चड्ढा की अपनी वजह
वहीं राघव चड्ढा ने अपने बयान में अलग वजह बताई। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ समय से पार्टी मुझे बोलने नहीं दे रही थी और सार्वजनिक मुद्दों पर चुप रहने को कहा जा रहा था। अब यह वह पार्टी नहीं रही, जो आंदोलन से निकली थी, बल्कि कुछ लोगों का समूह बन गई है, जो भ्रष्टाचार में शामिल है।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।